Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 24, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिला मौका

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिला मौका

खेल
वेलिंगटन।टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, मिल्ने को यह चोट पिछले सप्ताहांत एसए 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी। स्कैन में उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (टियर) की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया गया।काइल जैमीसन को पहले फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया था। वह इस समय भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा हैं। मिल्ने के बाहर होने के बाद जैमीसन को सीधे मुख्य वर्ल्ड कप टीम में प्रमोट कर दिया गया है। ...
इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को रेड कार्ड, लक्ष्य सेन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को रेड कार्ड, लक्ष्य सेन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

खेल
जकार्ता । इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिलाओं और पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर चार खिलाड़ी चेन यू फेई ने 42 मिनट चले मुकाबले में 21-13, 21-17 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। मैच के दूसरे गेम के दौरान सिंधु को आचार संहिता के उल्लंघन पर पहले येलो कार्ड दिखाया गया। इसके कुछ ही अंकों बाद खेल में देरी के कारण अंपायर ने उन्हें रेड कार्ड भी दिखाया, जिसके चलते सिंधु को एक अंक का दंड झेलना पड़ा। इस मुकाबले के बाद चेन यू फेई के खिलाफ सिंधु का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-8 हो गया है। सिंधु की फेई पर आखिरी जीत 2019 में दर्ज की गई ...
दो विदेशी नागरिकों ने नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव से वापस लिया नामांकन

दो विदेशी नागरिकों ने नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव से वापस लिया नामांकन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू । नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव में विदेशी नागरिकता रखने वाले दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।उम्मीदवारी वापस लेने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की धादिङ–1 से उम्मीदवार आशिका तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। निर्वाचन अधिकृत एकराज अधिकारी ने जानकारी दी कि तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए फोन और ई-मेल के माध्यम से सूचना दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम की अनुसूची–22 के अंतर्गत फॉर्म भरकर उन्होंने ई-मेल किया था। ई-मेल में उन्होंने लिखा है, “उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम भी शामिल होने के कारण वर्तमान में उक्त निर्वाचन में उम्मीदवार बनने की मेरी इच्छा नहीं है। अतः मैं प्रतिनिधि सभा निर्वाचन...
अबूधाबी में रूस, यूक्रेन, अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच युद्ध रोकने पर चर्चा आज

अबूधाबी में रूस, यूक्रेन, अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच युद्ध रोकने पर चर्चा आज

अंतरराष्ट्रीय
दावोस (स्विट्जरलैंड)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में पिछले चार वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर आज अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक के दो दिन चलने की उम्मीद है। इसमें रूस-यूक्रेन के साथ अमेरिका मंथन करेंगे। इससे पहले स्विट्जरलैंड के दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो चुकी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दावोस में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस के युद्ध को खत्म करने में अभी भी काफी समय लगेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में मुलाकात की है। क्रेमलिन ने बताया कि यह बैठक तीन घंटे से ज्यादा चली। इस बैठक में विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर मौजूद रहे। दोनों गुरुवार देररात यूक्रेन में युद्ध खत्म ...
अजय देवगन की ‘बाल तन्हाजी’ की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

अजय देवगन की ‘बाल तन्हाजी’ की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी पहली एआई जनरेटिव फिल्म 'बाल तन्हाजी' से पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने उनकी 2020 की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की यादें ताज़ा कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए मेकर्स ने 'तान्हाजी' फ्रैंचाइज़ी को एक नए और तकनीकी रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश की है। 'बाल तन्हाजी' को पूरी तरह एआई-आधारित कहानी के रूप में तैयार किया गया है, जो इसे बाकी ऐतिहासिक फिल्मों से अलग बनाती है। टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, महान योद्धा गौरवशाली जीवन में जन्म नहीं लेते, वे मौन में गढ़े जाते हैं। अनगिनत वर्षों में एक योद्धा का निर्माण होता है। बाल तन्हाजी– एक एआई-आधारित शानदार रचना। टीज़र में मुगल शासकों और सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के बीच की ऐतिहासिक लड़ाइयों की झलक दिखाई ...
जंगली पिक्चर्स और राज कुमार गुप्ता की बड़ी साझेदारी, टेंटपोल फिल्म का ऐलान

जंगली पिक्चर्स और राज कुमार गुप्ता की बड़ी साझेदारी, टेंटपोल फिल्म का ऐलान

मनोरंजन
जंगली पिक्चर्स ने अपने अगले बड़े और महत्वाकांक्षी टेंटपोल थियेट्रिकल प्रोजेक्ट के लिए मशहूर लेखक-निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जो भारतीय सिनेमा की दो मजबूत क्रिएटिव ताकतों को एक मंच पर लाती है। दोनों ही अपने दमदार, ज़मीनी और असरदार कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाता है।राज कुमार गुप्ता उन चुनिंदा निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने यथार्थवादी विषयों को व्यावसायिक सिनेमा की भाषा में सफलतापूर्वक पेश किया है। 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' फ्रेंचाइज़ी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज़ हुई 'रेड 2' ने 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बनाकर उनकी सफलता को और मजबूत किया है। उनकी फिल्मों में सामाजिक सच्चाई, भावनात्मक गहराई और मा...
‘बॉर्डर 2’ मूवी रिव्यू : एक भव्य, भावनात्मक और गर्व से भरी सिनेमाई सलामी

‘बॉर्डर 2’ मूवी रिव्यू : एक भव्य, भावनात्मक और गर्व से भरी सिनेमाई सलामी

मनोरंजन
मुंबई। 1997 की आइकॉनिक क्लासिक 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'बॉर्डर 2' एक ऐसी देशभक्ति से भरपूर युद्ध फिल्म बनकर सामने आती है, जो न सिर्फ उम्मीदों पर खरी उतरती है, बल्कि कई स्तरों पर उनसे आगे निकलती है। फिल्म भारतीय सिनेमा में बड़े पैमाने की युद्ध फिल्मों की ताकत और प्रभाव को एक बार फिर साबित करती है। एक्शन, भावना और राष्ट्रप्रेम से लबरेज़ 'बॉर्डर 2' को इस तरह गढ़ा गया है कि यह सिंगल-स्क्रीन दर्शकों से लेकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस, सबको साथ लेकर चलती है। यह फिल्म दिखाती है कि तीन दशक बाद भी बॉलीवुड ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और भव्यता के साथ जनभावनाओं से जुड़ी युद्ध फिल्में बना सकती है।फिल्म की कहानी कई मोर्चों पर एक साथ आगे बढ़ती है, अलग-अलग इलाकों में तैनात भारतीय सैनिक, अलग परिस्थितियां, लेकिन लक्ष्य एक ही: देश की रक्षा। यह दिखाया गया है कि पाकिस्तान ने विभिन्न दिशाओं से हमले की कोशिश क...
शान से लहराया तिरंगा: कलर्स के सितारों ने साझा किए दिल छू लेने वाले गणतंत्र दिवस संदेश

शान से लहराया तिरंगा: कलर्स के सितारों ने साझा किए दिल छू लेने वाले गणतंत्र दिवस संदेश

राष्ट्रीय
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ से कृष्णा अभिषेक कहते हैं, “मेरे लिए गणतंत्र दिवस भारत की खासियतों का जश्न मनाने का दिन है। घर पर हम सभी टीवी के सामने बैठकर गणतंत्र दिवस परेड देखते हैं और अपने बच्चों व कश्मीरा के साथ उस पल को साझा करना हमेशा खास होता है। वही एहसास लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में भी दिखता है, जहां अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग साथ आकर खाना बनाते हैं, हँसते हैं और मनोरंजन करते हैं। हर कोई अपनी अलग खुशबू और स्वाद लाता है, और यही शो की खूबसूरती है। अब टीम कांटा और टीम छुरी के बीच होने वाले फाइनल फेस-ऑफ के साथ सारा मजा और अफरा-तफरी एक साथ देखने को मिलेगी। ऐसे शो का हिस्सा बनकर मुझे गर्व होता है जो परिवारों को जोड़ता है और भारत की भावना को दर्शाता है। जय हिंद!”कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ से तेजस्वी प्रकाश ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि बचपन में म...
‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टेलीविजन की कहानी कहने के तरीके को आगे बढ़ाता रहा है। चैनल हमेशा से ऐसी कहानियां लेकर आता रहा है, जो दिल से जुड़ती हैं, देखने में शानदार लगती हैं और अपनेपन के साथ सामने आती हैं। इसी कड़ी में अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट असल लोकेशन पर लेकर आया है। शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर इस शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों&nbs...
टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

मनोरंजन
मुंबई। लंबे शूटिंग आवर्स, एक के बाद एक सीन और बिना रुके भागदौड़-एण्डटीवी के कलाकारों की ज़िंदगी किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं है। ऐसे में अगर कुछ ज़रूरी चीज़ें साथ न हों, तो दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए एण्डटीवी के हमारे पसंदीदा सितारे अपने साथ रखते हैं कुछ ऐसी चीज़ें, जो उन्हें सेट पर फ्रेश, फोकस्ड और फुल-ऑन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। फिर चाहे सेल्फ केयर की चीजें हों, आर्गनाइज्ड रहना हो या पर्सनल गुड लक चार्म। एण्डटीवी के कलाकारों -सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ की सावी), हिमानी शिवपुरी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने उन चीजों के बारे में बताया, जिसके बिना वो घर से बाहर कदम नहीं रखते। ‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी का किरदार निभा रहीं सीरत कपूर कहती हैं, “मेरा मानना है कि अगर आप पहले से तैयार हों, तो दिन अपने आप शांत और कॉन्फिडेंट रहता ...