Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 2, 2026

इंदौर की घटना पर भड़के ओवैसी? कहा-चले हैं विश्वगुरु बनने, चुल्लू भर पानी में डूब मरें ये लोग…

इंदौर की घटना पर भड़के ओवैसी? कहा-चले हैं विश्वगुरु बनने, चुल्लू भर पानी में डूब मरें ये लोग…

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
हैदराबाद। भाजपा शासित मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले और देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा जीतने वाले इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त के प्रकोप से अब तक 13 मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस आंकड़े पर स्थानीय लोगों, सरकार और अधिकारियों के बीच विरोधाभास बना हुआ है। इस बीच, हैदराबाद से सांसद और AIMIM की चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस हादसे के लिए भाजपा को न सिर्फ जिम्मेदार ठहराया है बल्कि उसकी नीतियों की भी आलोचना की है। ओवैसी ने दो टूक कहा कि ये लोग आम लोगों के घरों पर बुलडोजर तो चलवा सकते हैं लेकिन उन्हें साफ पानी पीने जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं दे सकते हैं। हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "…उन्हें (बीजेपी) सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की परवाह है… वे साफ पीने के पानी जैसी ज़रूरी चीज़ें भी नहीं दे सकते और खुद को विश्वगुरु कहते हैं।" उ...
ठाकरे ब्रदर्स का बड़ा प्‍लान ? दो दिनों में दो बार उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे की मुलाकातv

ठाकरे ब्रदर्स का बड़ा प्‍लान ? दो दिनों में दो बार उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे की मुलाकातv

राष्ट्रीय
मुंबई। शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर 15 जनवरी को होने वाले BMC समेत अन्य महानगरपालिका चुनावों के घोषणापत्र और अभियान को लेकर चर्चा की। उद्धव ने राज से उनके आवास ‘शिवतीर्थ’ पर मुलाकात की। दो दिन पहले, MNS प्रमुख राज ठाकरे उद्धव के आवास ‘मातोश्री’ गए थे। दो दिनों में दोनों भाइयों के एक-दूसरे के घर पर जाकर की गई यह दूसरी मीटिंग है।ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव और राज ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विद्रोह का मुकाबला करने की रणनीति पर भी चर्चा की, क्योंकि प्रत्येक महानगरपालिका वार्ड के लिए कई दावेदार थे जिन्होंने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। दोनों दलों के प्रमुख मुंबई महानगर क्षेत्र में संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे।दोनों के बेटे दे रहे चुनावी घोष...
लड़की बनकर लड़के से इंस्टाग्राम पर चैट, रोमांस के नाम पर अपहरण

लड़की बनकर लड़के से इंस्टाग्राम पर चैट, रोमांस के नाम पर अपहरण

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 15 वर्षीय लड़के के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सबसे पहले लड़की बनकर लड़के के साथ भावनात्मक संबंधों को मजबूत किया फिर उसे रोमेंटिक संबंध बनाने के लिए एक जगह पर बुलाया, जहां पर उसका अपहरण करने की कोशिश की गई। हालांकि, इस मामले की जानकारी जल्दी ही पुलिस के पास पहुंच गई, जिससे पुलिस ने लड़के को बचा लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। आरोपियों ने लड़की के नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर उससे दोस्ती बढ़ाई, फिर धीरे-धीरे उसके साथ रोमेंटिक बातें करने लगे। कुछ समय के बाद जब आरोपियों ने पीड़ित का भरोसा जीत लिया और उसे रोमांटिक संबंध के लिए ठाणे के कल्याण पूर्व स्थित नंदीवली में मिलने बुला लिया। भरोसे में आने पर लड़का कैब के जरिए वहां पहुंच ...
एक शख्स ने सचमुच खोद दी अपनी ही कब्र, लाखों खर्च कर बनवाया अपना मकबरा

एक शख्स ने सचमुच खोद दी अपनी ही कब्र, लाखों खर्च कर बनवाया अपना मकबरा

राष्ट्रीय
हैदराबाद। 'अपनी कब्र खुद खोदने' वाली कहावत तो आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि इस कहावत को एक शख्स ने सच कर दिखाया है। इस शख्स ने ना सिर्फ मौत के बाद खुद को दफनाए जाने की तैयारी कर ली है, बल्कि उसने अपनी कब्र भी तैयार कर ली है। जानकारी के मुताबिक उसने इस पर करीब 12 लाख रुपए खर्च भी किए हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के एक गांव रहने वाले 80 साल के इस बुजुर्ग की इस हरकत से स्थानीय लोग दंग रह गए हैं। जगतियाल जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले नक्का इंद्रय्या के इस अपने मकबरे को एक नाम भी दिया गया है। लोग इसे ‘ग्रेनाइट महल’ के नाम से पुकारते हैं क्योंकि इसे पूरी तरह ग्रेनाइट से बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। ढांचा करीब 5 फीट गहरा और छह फीट से ज्यादा लंबा है। डिजाइन को बनाने के लिए तमिलनाडु से खास तौर पर एक मिस्त्री को बुलाया गया था।रोज करते है...
कश्मीरियों को निशाना बनाने वालों पर भड़के अब्दुल्ला

कश्मीरियों को निशाना बनाने वालों पर भड़के अब्दुल्ला

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। देश में कई जगह पर कश्मीरियों के साथ हुई हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने अपनी भड़ास निकाली है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कश्मीरियों को निशाना बनाने वाले यह लोग ‘हिटलर के रास्ते पर’ चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक समय के बाद यह 'अतिवादी' लोग खत्म हो जाएंगे। कश्मीरियों के हाथ देश में हुई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हिटलर जैसा शासन बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारी किस्त्म है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनका मकसद कुछ और ही है। यह हिटलर के रास्ते पर चलकर हिटलर जैसा शासन बनाना चाहते हैं। लेकिन इन्हें याद रखना चाहिए कि हिटलर ने भी खुद को गोली मार ली और खत्म हो गया। वहीं, नाजीवाद का भी अंत हो गया। यहां भी एक समय आ...
शाहरुख को रामभद्राचार्य ने बताया देशद्रोही, संगीत सोम ने कहा गद्दार

शाहरुख को रामभद्राचार्य ने बताया देशद्रोही, संगीत सोम ने कहा गद्दार

मनोरंजन, राष्ट्रीय
लखनऊ। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वजह है उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदना. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं. कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक करार दिया है, जबकि कुछ उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं. विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस मुद्दे पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादतियों के समय में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना सही नहीं है. इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया. उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि IPL के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदकर शाहरुख खान ने देश के साथ गद्दारी क...
गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सरकार का बड़ा कदम… 90 दिनों तक काम… पेंशन की भी व्यवस्था

गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सरकार का बड़ा कदम… 90 दिनों तक काम… पेंशन की भी व्यवस्था

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government of India) ने सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Social Security Code, 2020) के तहत गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों (Gig and platform workers) के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों को ध्यान में रखते हुए नए मसौदा नियमों का प्रस्ताव दिया है। ये नियम 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य जोमैटो, स्विगी, ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स के साथ काम करने वाले लाखों श्रमिकों को स्वास्थ्य, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुरक्षा प्रदान करना है। मसौदा नियमों के अनुसार, लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को एक विशिष्ट अवधि के लिए कार्य करना अनिवार्य होगा। यदि कोई श्रमिक केवल एक ही प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ा है, तो उसे एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक काम करना होगा। यदि श्रमिक एक से अधिक प्लेटफॉर्म (जैसे सुबह ओला और शाम को स्विगी) पर काम...
पायलट ने शराब के नशे में उड़ाया विमान… कनाड़ा ने Air India को 26 जनवरी तक एक्शन लेने को कहा

पायलट ने शराब के नशे में उड़ाया विमान… कनाड़ा ने Air India को 26 जनवरी तक एक्शन लेने को कहा

राष्ट्रीय
वैंकूवर। कनाडा (Canada) ने एयर इंडिया (Air India) को सूचित किया है कि 23 दिसंबर 2025 को उसकी एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International flight) के संचालन से ठीक पहले एयरलाइन का एक पायलट शराब के नशे में पाया गया। यह कनाडाई कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। कनाडा के परिवहन नियामक ट्रांसपोर्ट कानाडा ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और 26 जनवरी 2026 तक उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा है। यह सूचना पायलट के ब्रीथ एनालाइजर (BA) टेस्ट में फेल पाए जाने के एक दिन बाद भेजी गई। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया से अपने सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के तहत सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। आरसीएमपी की पुष्टि और संभावित कार्रवाईएक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा 24 दिसंबर को एयर इंडिया को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ...
जयशंकर की बांग्लादेश यात्रा पर यूनुस सरकार बोली- इसे राजनीतिक नजरिए से न देखें

जयशंकर की बांग्लादेश यात्रा पर यूनुस सरकार बोली- इसे राजनीतिक नजरिए से न देखें

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Former Prime Minister Khaleda Zia) के अंतिम संस्कार में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Indian Foreign Minister S Jaishankar) पहुंचे थे। अब बांग्लादेश का कहना है कि उनकी इस यात्रा को राजनीतिक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते कैसे होंगे, यह भविष्य बताएगा। खास बात है कि साल 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, 'उनकी यात्रा छोटी थी, लेकिन वह पूरे कार्यक्रम में रहे और फिर रवाना हो गए।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एक अच्छा कदम था। हमें इसमें और ज्यादा कुछ खोजने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई, क्योंकि उ...
देश में UPI से लेन-देन में 29% की वृद्धि, दिसंबर में हुए रिकॉर्ड ₹27.97 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन

देश में UPI से लेन-देन में 29% की वृद्धि, दिसंबर में हुए रिकॉर्ड ₹27.97 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते दिसंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface-UPI) से होने वाले लेन-देन में तेज बढ़ोतरी (Rapid Increase UPI Transactions) देखने को मिली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India-NPCI) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में यूपीआई के जरिए 21.63 अरब सौदे हुए, जो पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं, इन सौदों की कुल राशि भी 20 प्रतिशत बढ़कर 27.97 लाख करोड़ रुपए हो गई। महीने के हिसाब से भी यूपीआई लेन-देन की संख्या और रकम में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिसंबर में रोजाना औसतन 90,217 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 87,721 करोड़ रुपए था। दिसंबर में रोजाना औसतन 698 मिलियन (करीब 69.8 करोड़) यूपीआई लेन-देन हुए, जो नवंबर के 682 मिलियन से ज्यादा हैं। नवंबर महीने में यूपीआई ट्रांजैक्...