Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 8, 2026

पोको M8 5G कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ भारत में लॉन्‍च

पोको M8 5G कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ भारत में लॉन्‍च

लाइफस्टाइल
भारत! पोको ने आज भारत में पोको M8 5G को लॉन्‍च किया है। यह स्‍मार्टफोन एक स्लिम, लाइटवेट डिज़ाइन, शानदार एमोलेड डिस्‍प्‍ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पूरे दिन चलने वाली बैटरी के संयोजन के जरिये रोजमर्रा के मनोरंजन में महत्वपूर्ण अपग्रेड लेकर आया है। इसे उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और दैनिक उत्पादकता के लिए अपने स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं, पोको M8 5G वास्तविक दुनिया के उपयोग को बेहतर बनाने वाले व्यावहारिक अपग्रेड पर फोकस करता है। लॉन्च के बारे में, शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, "पोको M8 5G सीरीज एक बड़ा विकास है, जो सस्ती कीमतों पर नई और महत्वपूर्ण तकनीक देने पर हमारा ध्यान दिखाती है। कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, पतला और अच्छा डिज़ाइन, और इस कीमत में कम मिलने वाली खास सुविधाओं का मिश्रण पोको की रोज़ाना स्म...
कंगना रनौत ने नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की, सेट से शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की, सेट से शेयर किया वीडियो

मनोरंजन
अभिनेत्री कंगना रनौत को आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बाद कंगना ने अपना ज़्यादातर फोकस राजनीति पर कर लिया था। अब एक बार फिर वह फिल्मों की ओर लौटती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह निर्देशक मनोज तापड़िया के साथ बातचीत करती नज़र आती हैं। इस पोस्ट के ज़रिए कंगना ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि लंबे वक्त बाद शूटिंग पर लौटकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। हॉलीवुड डेब्यू और आने वाले प्रोजेक्ट्स 'भारत भाग्य विधाता' ...
33वें दिन ‘धुरंधर’ की चाल हुई सुस्त, ‘इक्कीस’ की कमाई निराशाजनक

33वें दिन ‘धुरंधर’ की चाल हुई सुस्त, ‘इक्कीस’ की कमाई निराशाजनक

मनोरंजन
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार डबल डिजिट कलेक्शन कर रही थी, लेकिन अब इसकी कमाई सिंगल फिगर में सिमट गई है। वहीं, अगस्त्य नंदा की देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जूझती दिखाई दे रही है। वीकेंड पर ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद अब इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है। 'धुरंधर' का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस हाल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के 33वें दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हैरानी की बात यह है कि 32वें दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी। पांचवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 781 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक...
होमवर्क न करने पर 6 साल की बच्ची को टीचर ने ऐसा मारा थप्पड़ कि गिरने से टूटा हाथ

होमवर्क न करने पर 6 साल की बच्ची को टीचर ने ऐसा मारा थप्पड़ कि गिरने से टूटा हाथ

मध्य प्रदेश
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 6 साल की मासूम बच्ची को होमवर्क पूरा न करने की ऐसी सजा मिली कि उसका हाथ टूट गया। इंग्लिश टीचर ने बच्ची को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिरी और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। अब बच्ची के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा है। हैरानी की बात यह है कि जब पिता स्कूल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो प्रबंधन ने रटा-रटाया जवाब दे दिया कि "कैमरे खराब हैं"। फिलहाल पिता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने सम्बंधित टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बर्थडे, होमवर्क और टीचर की सजादरअसल पूरा मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमौधा स्थित सीएमए विद्यालय का है। यहां पतेरी के चौहान नगर निवासी पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया की बच्ची मंगलवार को स्कूल गई थी। घर पर छोटी बहन का जन्मदिन होने के कारण वह अपना इंग्लिश का होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी। क...
कितनी ताकतवर है लैटिन अमेरिकी सेना? US को नाकों चने चबा सकते हैं ये देश

कितनी ताकतवर है लैटिन अमेरिकी सेना? US को नाकों चने चबा सकते हैं ये देश

Uncategorized
वाशिंगटन । हाल ही में वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के 'अपहरण' के बाद लैटिन अमेरिका में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब कोलंबिया, क्यूबा और मैक्सिको को भी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि ये देश अपना रवैया नहीं सुधारते हैं तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। उन्होंने इस रुख को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कदम और पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी हितों की सुरक्षा से जोड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन देशों की सेनाएं दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका का सामना करने में सक्षम हैं? सैन्य शक्ति में भारी असमानताइन बयानों ने लैटिन अमेरिका में अमेरिकी दखल को लेकर पुराने तनावों को फिर जीवित कर दिया है। जिन देशों को चेतावनी दी गई है, वे वॉशिंगटन के हस्तक्षेप के पक्षधर नहीं हैं, लेकिन उनकी सेनाओं की क्षमता अमेरिका के मुकाबले बेहद सीमित ...
ड्रीम मिलिट्री बनाने ट्रंप का 1.5 ट्रिलियन बजट का ऐलान; डिफेंस में भारत भी पीछे नहीं

ड्रीम मिलिट्री बनाने ट्रंप का 1.5 ट्रिलियन बजट का ऐलान; डिफेंस में भारत भी पीछे नहीं

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका 2027 में रक्षा पर पहले से ज्यादा खर्च करने पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा बजट बढ़ाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने ज्यादा खर्च करने की क्षमता की वजह टैरिफ से होने वाली कमाई को बताया है। डिफेंस बजट बढ़ाए जाने की तैयारी ऐसे समय पर हो रही है, जब ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला पर ऐक्शन लिया है और कई देशों पर कार्रवाई के संकेत दे रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'सीनेटर्स, कांग्रेसमैन, सेक्रेटरी और अन्य राजनेताओं से लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद, मैंने तय किया है कि हमारी देश की भलाई के लिए 2027 के लिए सैन्य बजट 1 ट्रिलियन डॉलर की जगह 1.5 ट्रिलियन डॉलर होगा। खासतौर से ऐसे मुश्किल भरे और खतरनाक समय में।' उन्होंने कहा कि ज्यादा खर्च के जरिए अमेरिका ऐसी सेना तैयार कर सकता है, जो किसी भी दुश्मन से देश को सुरक्षित रख सके। अमेरिकी राष्ट्रपति इसे 'ड्...
अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर को किया जब्त, हो सकता है महासंग्राम

अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर को किया जब्त, हो सकता है महासंग्राम

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक और कैरिबियन में एक के बाद एक की गई कार्रवाइयों में वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है। अमेरिकी यूरोपीय कमान ने "अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन" के आरोप में व्यापारिक पोत बेला 1 को जब्त करने की घोषणा की। तटरक्षक बल के एक कटर ने टैंकर का पीछा करते हुए उसे स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच के जलक्षेत्र में धकेल दिया, जब उसने वेनेजुएला के आसपास प्रतिबंधित तेल जहाजों पर अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश की। इसके बाद, गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने खुलासा किया कि अमेरिकी सेना ने कैरिबियन में टैंकर सोफिया पर भी नियंत्रण कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों जहाज "या तो आखिरी बार वेनेजुएला में रुके थे या उसकी ओर जा रहे थे।" जानें अमेरिकी अधिकारी ने क्या कहा यूरोप की ओर मुड़ने के बाद बेला 1 को रूसी ध्वज क...
अब ट्रंप भारतीय छात्रों से बोले- आपको अमेरिका से कभी भी निकाला जा सकता है

अब ट्रंप भारतीय छात्रों से बोले- आपको अमेरिका से कभी भी निकाला जा सकता है

Uncategorized
वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों में दरार देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विभिन्न फैसलों और बयानों से दोनों देशों में तनाव और बढ़ा है। इस बीच, अमेरिका ने बुधवार को अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को चेतावनी दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी कानूनों को तोड़ने से स्टूडेंट वीजा रद्द हो सकता है और यहां तक कि आपको देश से भी निकाला जा सकता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अमेरिकी कानूनों को तोड़ने पर आपके स्टूडेंट वीजा के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं। अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है या आप कोई कानून तोड़ते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है, आपको देश से निकाला जा सकता है, और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं। नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में ...
क्रिप्टोकरेंसी पर रोक जरूरी… आयकर विभाग ने किया RBI के रूख का समर्थन

क्रिप्टोकरेंसी पर रोक जरूरी… आयकर विभाग ने किया RBI के रूख का समर्थन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी जैसी वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों (Virtual digital assets Cryptocurrencies) से जुड़े बड़े रिस्क की ओर ध्यान खींचा है। इसके साथ ही विभाग ने भारतीय रिजर्व बैंक के रुख का समर्थन करते हुए इन वित्तीय साधनों के प्रवेश का विरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष एक प्रस्तुति में टैक्स अफसरों ने बताया कि कैसे गुमनाम, सीमा रहित और तत्काल धन हस्तांतरण की सुविधा से बिना किसी विनियमित वित्तीय मध्यस्थ के फंड्स को सिस्टम के जरिए भेजना संभव हो पाता है। इसके अलावा, विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज, निजी वॉलेट और विकेंद्रीकृत प्लेटफॉर्म के कारण अधिकारियों के लिए टैक्सेबल इनकम का पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इनमें संपत्ति का असली मालिक भी आसानी से पता नहीं चल पाता। अंतरराष्ट्रीय पहलू और चुनौतिया...
GDP केवल आंकड़ों का खेल नहीं… लोगों की जिंदगी पर पड़ता है इसका सीधा असर

GDP केवल आंकड़ों का खेल नहीं… लोगों की जिंदगी पर पड़ता है इसका सीधा असर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जीडीपी (GDP) किसी देश की सीमाओं के भीतर एक निश्चित अवधि (आमतौर पर एक वर्ष या तिमाही) में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य है। यह अर्थव्यवस्था (Economy) के आकार और स्वास्थ्य को दर्शाती है। जीडीपी सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होता। इसका सीधा और अप्रत्यक्ष असर नौकरी (Jobs), महंगाई (Inflation), आमदनी (Income), कर्ज (Debt), टैक्स (Taxes) और सरकारी सुविधाओं (Government services) पर पड़ता है। 1. रोजगार और नौकरी के मौकेऊंची जीडीपी ग्रोथ (7% या उससे ज्यादा) का मतलब है कि अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज हैं। इससे नई नौकरियां बनती हैं, खासकर निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और सर्विस सेक्टर में। कम ग्रोथ होने पर कंपनियां भर्ती रोकती हैं या छंटनी करती हैं। नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है, वेतन वृद्धि बेहतर हो सकती है। 2. महंगाई और खर्चतेज जीडीपी से मांग बढ़ती है...