Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 21, 2026

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

मनोरंजन
मुंबई। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक रहस्यमयी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने कामकाजी जीवन और निजी रिश्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पोस्ट को हटा दिया। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं, यहां तक कि तलाक की चर्चाएं भी तेज़ हो गईं। जब यह मामला बढ़ने लगा तो नेहा ने एक नई पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पति और परिवार को इस विवाद में न घसीटा जाए। नेहा ने लिखा कि उनका परिवार हमेशा उनका सबसे बड़ा सहारा रहा है और आज वह जो कुछ भी हैं, उसी समर्थन की बदौलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी कुछ लोगों और सिस्टम से है, न कि अपने पति या परिवार से, और भावनाओं में आकर पोस्ट करना उनकी भूल थी। नेहा ने ...
फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस ऐलान के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।प्रिया ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ पति एटली और बेटा मीर भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देता दिख रहा है। तस्वीरों के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी खुशनुमा माहौल बनने वाला है। आप ...
सैमसंग इनोवेशन कैंपस ने उत्तर प्रदेश में 1,750 युवाओं को फ्यूचर-टेक स्किल्स में सर्टिफ़िकेट दिया

सैमसंग इनोवेशन कैंपस ने उत्तर प्रदेश में 1,750 युवाओं को फ्यूचर-टेक स्किल्स में सर्टिफ़िकेट दिया

आर्थिक
भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर, अपने प्रमुख सैमसंग इनोवेशन कैंपस (SIC) प्रोग्राम के तहत उत्तर प्रदेश में 1,750 छात्रों को सर्टिफ़िकेट देने की घोषणा की, जो राज्य में कंपनी के युवा-कौशल प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सर्टिफ़िकेशन समारोह लखनऊ के सिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, साथ ही शैक्षणिक नेताओं और कार्यक्रम भागीदारों की उपस्थिति थी। इस बैच के साथ, उत्तर प्रदेश में सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत प्रशिक्षित छात्रों की कुल संख्या 3,900 हो गई है, जिससे यह कार्यक्रम के तहत सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले राज्यों में से एक बन गया है। सैमसंग ने उत्तर प्रदेश में 5,000 युवाओं को कुशल बनाने के अपने इरादे की घोषणा की, जो 20,000 छात्रों ...
Amazon ने भारत में लांच किया ऑल-न्यू Echo Show 11और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8

Amazon ने भारत में लांच किया ऑल-न्यू Echo Show 11और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8

अंतरराष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
नई दिल्‍ली। आज Amazon ने भारत में Alexa के साथ अपने ऑल-न्यू Echo Show 11 और फोर्थ जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले पेश किए। इन डिवाईसेज़ में ऑल-न्यू ऑडियो आर्किटेक्चर और Omnisense कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म है। साथ ही एज-टू-एज डिस्प्ले और थिन बेज़ेल के साथ इन्हें बिल्कुल नया डिज़ाईन दिया गया है। ये डिवाईस डीप बेस और स्पष्ट आवाज के साथ स्मार्ट होम रूटीन को आसान बना देती हैं। इनमें मोशन, प्रेज़ेंस और तापमान सेंसर दिए गए हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 क्रमशः 11 इंच और 8.7 इंच का व्यूईंग एरिया प्रदान करते हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 में ऑन-स्क्रीन टच कंट्रोल या Alexa को हैंड्स-फ्री वॉईस कमांड देकर स्मार्ट होम रूटीन संचालित किए जा सकते हैं। कंपैटिबल ऐप्स से ऑडियो-विज़्युअल कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। कैलेंडर तथा शॉपिंग लिस्ट संभालने तथा रेसिपी आदि देखने जैसे दैनिक काम आसानी से किए ...
आयकर रिफंड क्लेम में बड़ी गड़़बड़ी, एक लाख लोगों के रिटर्न में छूट के दावे गलत

आयकर रिफंड क्लेम में बड़ी गड़़बड़ी, एक लाख लोगों के रिटर्न में छूट के दावे गलत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आयकर रिफंड (Income tax refund) को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ रहा है। खासकर एक लाख से अधिक के रिफंड अभी तक रुके हुए हैं। कारण, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने रिफंड से जुड़े मामलों का ऑडिट किया, जिसमें सामने आया कि रिफंड को लेकर गलत तरीके से छूट का दावा किया गया। काफी सारे मामलों में गड़बड़ी (Malfunction) सामने आने के बाद आयकर विभाग ने गहन जांच शुरू की, जिसमें पाया कि बड़ी संख्या में रिफंड पाने के लिए हेराफेरी की गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पाया गया कि कुछ मामलों में रिटर्न भरते वक्त राजनीतिक दलों को चंदा दिखाया गया लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि धनराशि संबंधित राजनीतिक दल के खाते में ट्रांसफर नहीं हुई। बड़ी धनराशि चंदे के रूप में दिखाई गईकई मामलों में बड़ी धनराशि चंदे के रूप में दिखाई गई। इसी तरह से कुछ मामलों में देखा गया कि एनजीओ को चंदे के तौर पर धनर...
ट्रंप की धमकी के बाद अलर्ट मोड में ग्रीनलैंड… PM ने नागरिकों से कहा- युद्ध के लिए रहें तैयार

ट्रंप की धमकी के बाद अलर्ट मोड में ग्रीनलैंड… PM ने नागरिकों से कहा- युद्ध के लिए रहें तैयार

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की धमकियों के बीच ग्रीनलैंड (Greenland) भी अलर्ट मोड में है। खबर है कि ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन (Prime Minister Jens Frederik Nielsen) ने नागरिकों से 'संभावित सैन्य आक्रमण' के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि इसकी संभावनाएं कम ही हैं। ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि सुरक्षा कारणों के चलते अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जरूरत है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक एआई फोटो जारी की थी, जिसमें आईलैंड पर अमेरिकी झंडा लगाए दिखाया गया था। मंगलवार को नीलसन ने कहा, 'सैन्य संघर्ष होने की संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन इससे पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।' ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। पीएम ने ...
BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन एक्शन में… विनोद तावड़े को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन एक्शन में… विनोद तावड़े को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) का पद संभालते ही नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) के लिए चुनाव प्रभारी और चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही शोभा करंदलाजे को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार को ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान किया गया है। हालांकि कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही तय हो गया था कि नितिन नवीन बीजेपी का कमान पूरी तरह से संभालने जा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना नगर और स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी व रेखा शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।...
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम, पहली बार AI वीडियो, कार-कॉलिंग का इस्तेमाल

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम, पहली बार AI वीडियो, कार-कॉलिंग का इस्तेमाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) और बीटिंग रिट्रीट समारोह (Beating Retreat ceremony) के लिए कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही के आधुनिक इंतजाम किए हैं। पहली बार एआई आधारित वीडियो (AI-based Video) के जरिए लोगों को पार्किंग और रास्तों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही समारोह के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार-कॉलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इसकी मदद से लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहनों को मौके पर बुलाया जाएगा। गूगल मैप्स का भी सहारा लिया जा रहा है और सुरक्षाकर्मियों के लिए शटल सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। सहायता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 12 कर दी गई है। पहली बार एआई वीडियो का इस्तेमालट्रैफिक पुलिस ने पहली बार एआई की मदद से विस्तृत एनिमेटेड वीडियो बनाए हैं जिनमें मेहमानों के आनेए गाड़ी से उतरने और पार्किंग की पूरी योजना दिखाई गई है। अधिका...