Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 19, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
दतिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सपरिवार मध्‍य प्रदेश के दतिया पहुँचीं। झांसी से सड़क मार्ग के माध्यम से दतिया आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं मुख्यमंत्री की अगवानी की। दतिया पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री पीताम्बरा पीठ पहुँचीं, जहाँ उन्होंने लगभग 40 मिनट से ज्यादा विधिवत पूजा-अर्चना की और मां पीताम्बरा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता माई कृपा में आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल हुई।बता दे कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता का दतिया में...
J&K में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 जवान घयाल

J&K में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 जवान घयाल

राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में किश्तवाड़ जिले (Kishtwar district) के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों (Security forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच छिड़ी मुठभेड़ में आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोलीबारी बंद है। अधिकारियों के मुताबिक, घेराबंदी को मजबूत करने और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सेना की जम्मू आधारित व्हाइट नाइट कोर द्वारा ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम से शुरू किया गया यह अभियान दोपहर के समय शुरू हुआ। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का चतरू के उत्तर-पूर्व में सोननार क्षेत्र में आतंकवादियों से स...
स्पेन में भीषण रेल हादसा… दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 21 लोगों की मौत, 75 घायल

स्पेन में भीषण रेल हादसा… दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 21 लोगों की मौत, 75 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड। स्पेन (Spain) में भीषण रेल हादसे (Terrible ऊrain Accident) में 21 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हैं। कोर्डोबा (Cordoba) के पास एडमुज गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई। मलागा से मैड्रिड जा रही निजी कंपनी इर्यो की हाई-स्पीड ट्रेन का पिछला हिस्सा अचानक पटरी से उतर गया। इसके बाद यह दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। हादसा रविवार शाम 7:45 बजे हुआ, जिसमें पहली ट्रेन में लगभग 300 और दूसरी में 200 यात्री सवार थे। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंटे (Transport Minister Oscar Puente) ने मौतों की संख्या 21 बताई। उन्होंने कहा कि सभी जीवित बचे लोगों को निकाल लिया गया है, हालांकि कुछ और शव बाकी हो सकते हैं। आंदालूसिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष जुआनमा मोरेनो ने बताया कि 75 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 15 की हालत गंभीर है। बचावकर्मी पूरी रात मलबे से शव निकालने में जुटे रहे। यह...
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

खेल
मेलबर्न, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। चोट से जूझ रहे कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को इस दौरे से आराम दिया गया है, ताकि वे आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकें। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज माहली बीर्डमैन और सिडनी सिक्सर्स के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन इससे पहले भारत दौरे के दौरान वे व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके ह...
स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पेन के एडामूज (कोर्डोबा) में तेज गति से चलने वाली दो यात्री रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं, जिसके फलस्वरूप कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें से 30 की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन पटरी से उतरकर एम्बुलेंस से टकरा गई और उसके कई डिब्बे अलग हो गए। मरने वालों में दूसरी ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है। यह घटना रविवार देर रात हुई। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्पेन के प्रमुख समाचार पत्र 'एल पैइस' के अनुसार, इस घटना की जानकारी गार्डिया सिविल और 112 अंडालूजा के स्रोतों ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, मालागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रही थी, जबकि दूसरी अल्विया ट्रेन विपरीत दिशा में आ रही थी। दोनों ट्रेनों में कुल 484 यात्री सवार थे। रेलमंत...
रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

खेल
सान सेबेस्टियन, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रियल सोसिएदाद ने रविवार को बारिश से भीगे सान सेबेस्टियन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ला लीगा 2025-26 की टेबल टॉपर बार्सिलोना को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का सभी प्रतियोगिताओं में चला आ रहा 11 मैचों का जीत का सिलसिला भी टूट गया। मैच के दौरान बार्सिलोना ने जबरदस्त दबाव बनाया, खासकर दूसरे हाफ में, लेकिन टीम की बदकिस्मती यह रही कि उसके खिलाड़ी पांच बार गोलपोस्ट या क्रॉसबार पर गेंद मार बैठे। वहीं सोसिएदाद ने अपने सीमित मौकों का शानदार तरीके से फायदा उठाया। मेजबान टीम के लिए मिकेल ओयारजाबाल ने 32वें मिनट में जोरदार वॉली के जरिए स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद 70वें मिनट में बार्सिलोना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड ने करीबी दूरी से हेडर लगाकर बराबरी कर दी। हालांकि, खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और महज एक म...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय
दतिया, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वानखंडेश्वर महादेव मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वानदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची और वहां से वे देर शाम सड़क मार्ग से कार द्वारा दतिया आईं। टोल प्लाजा से लेकर श्री पीतांबरा पीठ तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास...
20 जनवरी का इतिहास: भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत

20 जनवरी का इतिहास: भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत

राष्ट्रीय
[दिल्ली], 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। साल 2010 में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एक अहम बदलाव आया, जब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability – MNP) सेवा की शुरुआत की गई। इस सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर बदले बिना एक टेलीकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने की आज़ादी मिली। MNP की शुरुआत के बाद ग्राहकों को अधिक विकल्प मिले और टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी। इस कदम से सेवा की गुणवत्ता में सुधार, कॉल दरों में कमी और उपभोक्ता हितों को मजबूती मिली। मोबाइल पोर्टेबिलिटी को भारतीय दूरसंचार इतिहास में उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है।...
कराची के गुल प्लाजा में आग से मृतक संख्‍या बढ़कर आठ, 58 लोग लापता

कराची के गुल प्लाजा में आग से मृतक संख्‍या बढ़कर आठ, 58 लोग लापता

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में पिछली रात से लगी आग को बुझाने के प्रयास रविवार देररात तक दमकल विभाग की टीमें करती रहीं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह और बचाव दल ने आग से आत्महत्या कर चुके आठ लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि 58 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शाह आग से तबाह जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुराद अली शाह ने कहा कि कुछ लोग इस दुखद घटना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन प्रांतीय सरकार व्यापारियों को उनके नुकसान का मुआवजा पारदर्शी तरीके से देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के समय वह शहर में नहीं थे और उन्हें आग लगने की जानकारी देररात मिली। ...
धर्म ही है सृष्टि का संचालक और भारत के पुनरुत्थान का आधार

धर्म ही है सृष्टि का संचालक और भारत के पुनरुत्थान का आधार

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी डॉ. मोहन भागवत ने ‘धर्म’ को सृष्टि का संचालक बताया है। उनका कथन है, सृष्टि निर्माण के साथ उसके संचालन के लिए बने नियम ही धर्म हैं। ये नियम विश्वव्यापी हैं। कोई व्यक्ति या वस्तु पूर्णतः अधर्मी नहीं हो सकते। यह प्राचीन ग्रंथों की गहन व्याख्या पर आधारित उनका धर्म के विषय में निष्कर्ष है। श्रीमद्भागवत, मनुस्मृति, पाराशर स्मृति, महाभारत जैसे ग्रंथ ‘धर्म’ को स्वाभाविक नियम के रूप में परिभाषित करते हैं। डॉ. भागवत जी का मूल सूत्र यही है कि ‘धर्म’ ही पूरी सृष्टि का ड्राइवर है। यही श्रीमद्भागवत पुराण में कहा गया है “धर्मः सनातनः सर्वस्य मूलं” अर्थात् धर्म सनातन है और समस्त सृष्टि का मूल। भगवान विष्णु स्वरूप में सृष्टि संचालित करते हैं। नियम ‘धर्म’ के रूप में निर्धारित हैं। यहां डॉ. भागवत जल को बहने और अग्नि को जलाने का ‘धर्म’ बताते हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा श्रीमद्भागवत पु...