Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 13, 2026

मंत्रि-परिषद की बैठक : शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद की बैठक : शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति

मध्य प्रदेश
     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य बैठक में टैबलेट के साथ शामिल हुए। मंत्रि-परिषद द्वारा शैक्षणिक संवर्ग के सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए 1 जुलाई 2023 अथवा उसके बाद की तिथि से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर, चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना प्रभावशील किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 322 करोड़ 34 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। द्वितीय चरण में सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3 हजार 660 करोड़ रुपये की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा द्वितीय चरण के लिए 200 सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय की स्थापना के लिए अनुमानित व्यय 3 हजार 660 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। द्वितीय चरण के प्रस्ता...
तिल, गुड़ और लाई की खुशबू के संग मकर संक्रांति का स्वागत

तिल, गुड़ और लाई की खुशबू के संग मकर संक्रांति का स्वागत

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
पटना । सर्दियों की ठंडी हवा के बीच जब गलियों में तिलकुट की मीठी खुशबू फैलने लगती है, गुड़ की मिठास वातावरण में घुल जाती है और लाई–मुरही की खनक दुकानों पर सुनाई देने लगती है, तब यह संकेत होता है कि मकर संक्रांति अब दूर नहीं। शहर से लेकर गांव तक धीरे-धीरे पर्व का रंग चढ़ने लगता है। घरों में साफ-सफाई, बाजारों में चहल-पहल और रसोईघरों में पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी इस पर्व के आगमन की घोषणा करती है। मौसम के बदलाव के साथ नई ऊर्जा का पर्व मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह जीवंत परंपरा है, जो मौसम के बदलाव के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उमंग भर देती है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जब दिन लंबे होने लगते हैं और शीत ऋतु की कठोरता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस बदलाव का स्वागत देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न रूपों में होता है, लेकिन उत्तर भारत विशेषकर ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोहड़ी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोहड़ी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई फसल के स्वागत और हर्ष व उल्लास के पावन पर्व ‘लोहड़ी’ की  शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा  कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के भाव को और सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना है।
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी, डकैती एवं नकबजनी केविरूद्ध बड़ी सफलताएं

मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी, डकैती एवं नकबजनी केविरूद्ध बड़ी सफलताएं

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने विगत चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित, प्रभावीएवंसमन्वितकार्रवाईकरतेहुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी, डकैती, नकबजनीएवं संगठित आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए लगभग 89 लाख 40 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की हैं। यह उपलब्धियां न केवल पुलिस की सतर्कता, बल्कि आधुनिक तकनीक, मजबूत मुखबिर तंत्र एवं जमीनी स्तर पर किए गए सतत प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। विदिशा जिले की कोतवाली पुलिस ने अरिहंत ज्वैलर्स डकैती कांड का सफल खुलासा किया। 260 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, 180 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ एवं 08 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप 03 आरोपियों एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों क...
फेल JF-17 पर क्यों इतरा रहे पाक रक्षा मंत्री? बोले- हमें नहीं चाहिए IMF से लोन

फेल JF-17 पर क्यों इतरा रहे पाक रक्षा मंत्री? बोले- हमें नहीं चाहिए IMF से लोन

अंतरराष्ट्रीय
इस्‍लमाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि अब उनके देश को पैसे के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सामने कटोरा नहीं फैलाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के साथ पिछले साल मई 2025 में हुए सैन्य संघर्ष के बाद चीन के सहयोग से बने फाइटर जेट JF-17 की अंतरराष्ट्रीय मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि JF-17 की अन्य देशों से इतने अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं कि पाकिस्तान को छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज़ लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज़ से बातचीत में कहा, “हमारे विमान युद्ध में परखे जा चुके हैं और अब हमें रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं।” IMF पर पाकिस्तान की निर्भरताबता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिले 7 अरब डॉलर के सहयोग से चल रही है, जो उसका ...
प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के उत्तर के विकल्प के रूप में लिखा ‘राम’, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के उत्तर के विकल्प के रूप में लिखा ‘राम’, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चौथी कक्षा की अंग्रेजी के पेपर को लेकर विवाद मच गया। हाफ इयरली इग्जाम में एक बहुविकल्पीय प्रश्न में कुत्ते के नाम के उत्तर के विकल्प के रूप में 'राम' लिखा था। प्रश्न पत्र में पूछा गया था कि मोना के कुत्ते का नाम क्या है? उत्तर में 4 विकल्प थे- बाला, शेरू, राम और इनमें से कोई नहीं। रायपुर मंडल के कई जिलों के सरकारी स्कूलों में पिछले साल 6 जनवरी को परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं और वायरल हो गईं। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पालतू जानवर के नाम के संदर्भ में 'राम' शब्द का प्रयोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। पेपर का वितरण बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में हुआ था। प्रश्न पत्र तैयार करने का कार्य सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) संपदा बोस को सौंपा गया था। उन्होंने 5 शिक्षकों की एक विशेषज...
अमेरिकी दूत का ऐलान- ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में ‘पूर्ण सदस्य’ बनेगा भारत

अमेरिकी दूत का ऐलान- ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में ‘पूर्ण सदस्य’ बनेगा भारत

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। टैरिफ बाधाओं के बावजूद अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी अब भविष्य की तकनीक की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' गठबंधन में 'पूर्ण सदस्य' के रूप में शामिल किया जाएगा। यह कदम भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिशों के लिए एक बड़ा 'बूस्टर डोज' साबित हो सकता है। सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में अपने पहले संबोधन में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी दोस्ती का जिक्र किया, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) का भी ऐलान किया। सर्जियो गोर ने अपने संबोधन की शुरुआत - गुड मॉर्न...
मुस्लिम देश को अपने छात्रों के आतंकी बनने का डर, स्कॉलरशिप पर लगाई रोक

मुस्लिम देश को अपने छात्रों के आतंकी बनने का डर, स्कॉलरशिप पर लगाई रोक

अंतरराष्ट्रीय
अबूधाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ब्रिटेन जाकर पढ़ाई करने के लिए अपने छात्रों की स्कॉलरशिप पर रोक लगा दी है। असल में यूएई को डर है कि कहीं उनके छात्र ब्रिटिश एजुकेशन सिस्टम में मौजूद मुस्लिम ब्रदरहुड एलीमेंट्स के प्रभाव में आकर आतंक का रास्ता न चुन लें। असल में ब्रिटिश सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद ही यूएई सरकार ने यह फैसला लिया। बता दें कि मुस्लिम ब्रदरहुड को यूएई समेत कई अन्य मुस्लिम देशों ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। कब से लगी है रोकवैसे तो यूएई ने ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप पर रोक पिछले साल जून में ही लगा दी थी। लेकिन ब्रिटिश अखबारों, द फाइनेंशियल टाइम्स और द टाइम्स ने इस बारे में खबरें प्रकाशित होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। इन अखबारों में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई मिनिस्ट्री ऑफ हायर एजुकेशन ने विदेश...
ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच 26 साल के युवक को सजा-ए-मौत

ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच 26 साल के युवक को सजा-ए-मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान इस वक्त जल रहा है। खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ईरानी अधिकारी देशव्यापी अयातुल्लाह अली खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े पहले फांसी के मामले की तैयारी कर रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था और उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। बताया गया कि ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में पकड़ा गया था। इरफान सोलतानी तेहरान के कराज उपनगर फरदिस के रहने वाला है और 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार समूह हेंगाव और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सजा बुधवार को अमल में लाई जा सकती है। पहले भी किया जा चुका है फांसी का इस्तेमाल गौरतलब है कि ईरान ने पहले भी असहमति को कुचलने के लिए फांसी का इस्तेमाल किया है, लेकिन वे ज्यादातर गोली मारकर हत्या के रूप में हुई हैं। रिपोर्ट...
राउत बोले- 10 मिनट में बंद करा सकते हैं मुंबई, तो फडणवीस बोले-गीदड़ भभकी

राउत बोले- 10 मिनट में बंद करा सकते हैं मुंबई, तो फडणवीस बोले-गीदड़ भभकी

राष्ट्रीय
मुंबई। शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत के 'मुंबई बंद कराने' के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने राउत की बात को गीदड़ भभकी करार दिया है। साथ ही कहा है कि दिवंगत बाला साहब ठाकरे के समय में ऐसा हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 15 जनवरी को होने वाले BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। एक कार्यक्रम में पहुंचे राउत ने कहा था, 'संगठन मजबूत है हमारा। आज भी हम मुंबई बंद कर सकते हैं 10 मिनट में।' उन्होंने कहा, 'यह सबसे बड़ा अचीवमेंट है हमारे लिए। … समझ लो धमकी ही है।' खास बात है कि कुछ समय बाद चैनल के ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'देखिए पहली बात तो, गीदड़ भभकियों से डरने वाले लोग हम हैं नहीं। दूसरा, अगर आपकी ताकत इतनी थी तो आपने च...