मेज़न पे ने आज फिक्स्ड डिपॉज़िट की शुरुआत की
Uncategorized
भोपाल! अमेज़न पे ने आज फिक्स्ड डिपॉज़िट की शुरुआत की घोषणा की, जो भारत में उसके वित्तीय सेवा इकोसिस्टम के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। दो प्रमुख एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस और पांच बैंकों शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्लाइस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी के ज़रिए, अमेज़न पे देशभर के लाखों ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉज़िट विकल्प उपलब्ध करा रहा है।अब ग्राहक अमेज़न पे पर सिर्फ 1,000 रुपये से फिक्स्ड डिपॉज़िट खोल सकते हैं और इसके लिए उन्हें हर बैंक में अलग.अलग सेविंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। साझेदार संस्थान 8% प्रति वर्ष तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।सभी साझेदार वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5% ब्याज प्रदान करते हैं। वहीं श्रीराम फाइनेंस महिला निवेशकों को 0.5% तक अतिरिक्त ब्याज देता है।अमेज़न पे क...









