Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, कई ट्रेन चल रहीं घंटों देरी से

शहर सहित अंचलभर में कड़ाके की सर्दी, पारा 6 डिग्री पर आया


  • मुरैना। मध्‍यप्रदेश के मुरैना सहित अंचलभर में कोहरे का सितम मंगलवार लगातार चौथे दिवस भी जारी है । अत्यधिक घना कोहरा होने से बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे आकर 6 डिग्री पर पहुंच गया। बीती रात अचानक शुरू हुये कोहरे का प्रभाव रेल तथा सडक़ यातायात पर दिखाई दिया है। विशिष्ट तथा अति विशिष्ट रेल गाडिय़ां ढाई से तीन घंटे की देरी से चल रही है। विशेषकर दिल्ली से भोपाल जाने वाली अधिकांश रेल गाडिय़ां कोहरे से प्रभावित हैं।
    मंगलवार को अतिविशिष्ट रेल गाड़ी शान ए भोपाल हबीबगंज 5 घंटे तथा शताब्दी एक्सप्रेस 02 घंटे की देरी से चल रही है। आज पहली बार घना कोहरा पेड़ पौधों से नीचे जमीन पर बूंदों के रूप में टपक रहा है। इससे जीवन यापन की गति अत्यधिक धीमी हो गई है। सबसे खस्ता हालत मजदूर वर्ग की दिखाई दे रही है। काम की तलाश में सर्दी का प्रकोप सहन करने वाले मजदूरों को न तो काम मिल रहा है और ना ही सर्दी से बचने के लिए अलाव की तलाश भी करनी पड़ रही है।
    कोहरे के कारण निरंतर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बीते सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 से 11 तथा उच्चतम तापमान 20 से 21 डिग्री पर था। आज तीन-तीन डिग्री नीचे आकर न्यूनतम 6 -7 डिग्री तथा उच्चतम 17-18 डिग्री पर हो गया है। घर से बाहर निकलने वाले आमजन को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
    सर्दी से सुरक्षित रहने के लिए आमजन से प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है कि घर से बाहर सिर ढक कर निकले, किसान भाई खेती पर देर सुबह से काम शुरू कर पशुओं को शेड में ही चारा पानी प्रदान करें।
    सर्दी के कारण शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं का समय बदलकर देर सुबह 10 बजे का निर्धारित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *