Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

वनप्लस की फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट, सबसे कम कीमतों पर खरीदारी का मौका

नई दिल्‍ली । वनप्लस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी की फेस्टिव सेल में कई डिवाइस अब तक की सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। इनमें वनप्लस 15आर की कीमत घटकर 59,999 रुपये और वनप्लस एन6एक्स की कीमत 17,499 रुपये रह गई है। कंपनी का कहना है कि इन ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को अपने डिवाइस अपग्रेड करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

ये ऑफर्स OnePlus.in, Amazon.in और वनप्लस स्टोर ऐप पर उपलब्ध हैं। ग्राहक वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स से भी इनका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा वनप्लस के आईओटी प्रोडक्ट्स मिंत्रा, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट और रिलायंस, क्रोमा तथा विजय सेल्स जैसे ऑफलाइन पार्टनर्स के माध्यम से भी खरीदे जा सकते हैं।

स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर

वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप, नॉर्ड और एन सीरीज के स्मार्टफोन पर विशेष फेस्टिव कीमतें पेश की हैं। वनप्लस 15 अब 81,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि वनप्लस 15आर की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं, कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप वनप्लस 13एस को 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नॉर्ड सीरीज में वनप्लस नॉर्ड 6 की कीमत 42,999 रुपये, नॉर्ड सीई6 की 32,999 रुपये और नॉर्ड सीई6 लाइट की कीमत 25,999 रुपये है। चुनिंदा मॉडलों पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।

एन सीरीज के तहत वनप्लस एन6 को 20,999 रुपये, एन6एक्स को 17,499 रुपये और एन6 लाइट को 14,249 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इनके कुछ वेरिएंट पर विशेष फाइनेंसिंग विकल्प भी दिए जा रहे हैं।

टैबलेट खरीदने पर स्टाइलो मुफ्त

कंपनी के टैबलेट पोर्टफोलियो पर भी विशेष ऑफर मिल रहे हैं। वनप्लस पैड 4 को 58,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ वनप्लस स्टाइलो प्रो मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं, वनप्लस पैड गो 2 और पैड गो 2 5जी खरीदने पर वनप्लस गो 2 स्टाइलो मुफ्त मिलेगा। वनप्लस पैड लाइट की कीमत 20,749 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, टैबलेट की यह रेंज पढ़ाई, कामकाज और मनोरंजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश की गई है।

ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी छूट

फेस्टिव सेल में वनप्लस के ऑडियो प्रोडक्ट्स भी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। इनमें बुलेट्स वायरलेस जेड3 की कीमत 1,549 रुपये, बुलेट्स वायरलेस जेड2 एएनसी की 2,049 रुपये और नॉर्ड बड्स 3आर की कीमत 1,649 रुपये है।

इसके अलावा नॉर्ड बड्स 4 को 2,899 रुपये, नॉर्ड बड्स 4 प्रो को 3,799 रुपये, वनप्लस बड्स 4 को 5,599 रुपये और प्रीमियम वनप्लस बड्स प्रो 3 को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन उत्पादों पर अतिरिक्त बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं।

कंपनी के इस फेस्टिव कैंपेन में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और ऑडियो डिवाइस तक की पूरी रेंज शामिल है। अलग-अलग बजट और जरूरतों के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कीमतों और ऑफर्स में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *