Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: train delays.

मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठंड ने तीखा रूप ले लिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में सर्दी और तेज हुई है। अगले दो से तीन दिन तक कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है। 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल और हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है। शनिवार सुबह 15 से अधिक जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चादर छाई रही, जबकि शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और मैहर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार की रात कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला मंदसौर रहा। यहां तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंदसौर के बाद कटनी के करौंदी...
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, कई ट्रेन चल रहीं घंटों देरी से

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, कई ट्रेन चल रहीं घंटों देरी से

मध्य प्रदेश
शहर सहित अंचलभर में कड़ाके की सर्दी, पारा 6 डिग्री पर आया मुरैना। मध्‍यप्रदेश के मुरैना सहित अंचलभर में कोहरे का सितम मंगलवार लगातार चौथे दिवस भी जारी है । अत्यधिक घना कोहरा होने से बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे आकर 6 डिग्री पर पहुंच गया। बीती रात अचानक शुरू हुये कोहरे का प्रभाव रेल तथा सडक़ यातायात पर दिखाई दिया है। विशिष्ट तथा अति विशिष्ट रेल गाडिय़ां ढाई से तीन घंटे की देरी से चल रही है। विशेषकर दिल्ली से भोपाल जाने वाली अधिकांश रेल गाडिय़ां कोहरे से प्रभावित हैं।मंगलवार को अतिविशिष्ट रेल गाड़ी शान ए भोपाल हबीबगंज 5 घंटे तथा शताब्दी एक्सप्रेस 02 घंटे की देरी से चल रही है। आज पहली बार घना कोहरा पेड़ पौधों से नीचे जमीन पर बूंदों के रूप में टपक रहा है। इससे जीवन यापन की गति अत्यधिक धीमी हो गई है। सबसे खस्ता हालत मजदूर वर्ग की दिखाई दे रही है। काम की तलाश में सर्दी का ...