Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 3, 2026

ड्रोन-आधारित भू-स्थानिक इंटेलिजेंस से डिजिटल गवर्नेंस होगा पारदर्शी, सक्षम और फ्यूचर-रेडी

ड्रोन-आधारित भू-स्थानिक इंटेलिजेंस से डिजिटल गवर्नेंस होगा पारदर्शी, सक्षम और फ्यूचर-रेडी

मध्य प्रदेश
ड्रोन एवं जियोस्पेशियल इकोसिस्टम में मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए प्रदेश में देश की पहली राज्य-स्तरीय ड्रोन डेटा रिपोज़िटरी (डीडीआर) शुरू की गई है। इससे मध्यप्रदेश भारत के ड्रोन एवं भू-स्थानिक इकोसिस्टम में अग्रणी राज्य बन गया है। यह पहल प्रदेश में गवर्नेंस को पूर्णतः डिजिटल बनाने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह तकनीक शासन की प्रक्रियाओं को सुगम, सुदृढ़ और पारदर्शी बनाती है। विभागों के बीच ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंस को संस्थागत रूप देकर प्रदेश एक अधिक कनेक्टेड, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार प्रशासनिक ढांचे की ओर तेजी से अग्रसर है। डीडीआर का शुभारंभ ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ के अवसर पर किया गया था। इसे राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022 तथा डीजीसीए के यूएएस नि...
सेवा जब विश्वास बन जाए : आरोग्य भारती ने मप्र में ऐसे बदली स्वास्थ्य की सोच और तस्वीर

सेवा जब विश्वास बन जाए : आरोग्य भारती ने मप्र में ऐसे बदली स्वास्थ्य की सोच और तस्वीर

मध्य प्रदेश
भोपाल। बीमारी जब शरीर से पहले मन को तोड़ने लगे, जब इलाज का नाम सुनते ही जेब का हिसाब लगाया जाने लगे और जब अस्पताल किसी डरावनी जगह जैसे लगने लगें, तब समाज को केवल डॉक्टर नहीं, भरोसे की जरूरत होती है। आज देश के साथ मध्य प्रदेश में “आरोग्य भारती” ने पिछले वर्षों में यही भरोसा लौटाने का काम किया है। निःशुल्क सेवाएँ, संवेदनशील व्यवहार और समग्र स्वास्थ्य दृष्टि के माध्यम से यह संगठन उन लाखों लोगों के लिए आशा बन गया है, जिन्‍हें कल तक धनाभाव में उचित स्वास्थ्य देखभाल से वंचित रह जाना पड़ता था। कहने का मतलब कि गरीब से आमजन तक ये स्वास्थ्य सेवाएं बना किसीभेदभाव के निशुल्क दी जा रही हैं, यह ऐसे समाज के लिए बहुत दुखद और प्रेरणा देने वाला है। दरअसल, “आरोग्य भारती” कोई नया संगठन नहीं है, ये वर्ष 2002 से स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय एक वैचारिक आंदोलन है। इसका मूल मंत्र है; “रोग से पहले ...
2026 में ना शाहरुख ना सलमान, इस एक्टर की फिल्म सबसे महंगी मूवी

2026 में ना शाहरुख ना सलमान, इस एक्टर की फिल्म सबसे महंगी मूवी

मनोरंजन
मुंबई। आज हम आपको बताएंगे साल 2026 की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं। लेकिन जानें किस हीरो की है सबसे महंगी मूवी।बॉलीवुड फिल्में साल 2026 में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई एक्टर्स की मूवीज शामिल हैं। चलिए जानते हैं किसकी सबसे महंगी फिल्म है।रामायण रणबीर कपूर, सई पल्लवी की फिल्म रामायण इसी साल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये में बनी है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।अल्फा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा जो यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में से एक फिल्म है। इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 400 करोड़ है।किंग शाहरुख खान की फिल्म किंग जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्च...
जापान की संसद में महिला शौचालयों की कमी, पीएम तक दिखीं परेशान

जापान की संसद में महिला शौचालयों की कमी, पीएम तक दिखीं परेशान

Uncategorized
ताइपे। जापान की संसद में इन दिनों महिला सांसदों को शौचालयों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। महिला सांसदों ने इसे लेकर अपनी आवाज भी उठाई है। यह मामला उस वक्त और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया, जब देश की पहली प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने भी इन महिला सांसदों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जापानी संसद के मुख्य सदन के पास अभी केवल दो शौचालय क्यूबिकल हैं, जो कि 73 महिला सांसदों के लिए अपर्याप्त हैं। इसके अलावा अगर पूरे संसद भवन की बात करें तो केवल 9 महिला शौचालय हैं, जिनमें केवल 22 क्यूबिकल है। इस मामले पर प्रदर्शन का हिस्सा डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद यासुको कोमियामा ने फेसबुक पर डाले अपने पोस्ट में कहा कि यह समस्या सिर्फ महिला सांसदों तक सीमित नहीं है, बल्कि संसद परिसर में काम करने वाली महिला पत्रकार और कर्मचारी भी परेशान हैं। आपको बता दें जापान की संसद भवन क...
बलूचिस्तान में सेना तैनात करने जा रहा चीन, भारत को बलोच नेता किया आगाह?

बलूचिस्तान में सेना तैनात करने जा रहा चीन, भारत को बलोच नेता किया आगाह?

राष्ट्रीय
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन जल्द ही अपनी सेना तैनात कर सकता है। बलूचिस्तान के बड़े नेता ने इस मामले पर चिंता जताते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक खत लिखा है। इस चिट्ठी में बलोच नेता मीर यार बलूच ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया है कि चीन अगले कुछ महीनों में ही बलूचिस्तान इलाके में अपनी मिलिट्री फोर्स तैनात कर सकता है।मीर यार ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एस जयशंकर के नाम एक लिखे एक खुला खत साझा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बरसों से बलूचिस्तान का शोषण कर रहा है। मीर यार ने लिखा, "बलूचिस्तान के लोग पिछले 79 सालों से पाकिस्तान के सरकारी कब्जे, प्रायोजित आतंकवाद और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस बढ़ती हुई बीमार...
सचिन की तरह बैटिंग करते है अर्जुन तेंदुलकर, योगराज सिंह का बड़ा दावा

सचिन की तरह बैटिंग करते है अर्जुन तेंदुलकर, योगराज सिंह का बड़ा दावा

राष्ट्रीय
मुंबई। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक बड़ा दावा किया है। योगराज ने कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) को अर्जुन से ओपनिंग कराने की सलाह दी थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने ठुकरा दिया। वह 26 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर को ट्रेनिंग दे चुके हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पांच साल तक एमआई का हिस्सा रहे लेकिन सिर्फ पांच आईपीएल मैच ही खेल सके। उन्हें मुंबई ने 2021 की आईपीएल नीलामी में खरीदा था। एमआई ने आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को ट्रेड कर दिया। योगराज ने अर्जुन की सचिन से तुलना कर डाली है। योगराज ने रवीश बिष्ट के यूट्यूब चैनल पर कहा, "आप उसकी बॉलिंग पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कोच को क्या दिक्कत है। वह असल में एक बल्लेबाज है। जब वह कैंप के लिए मेरी एकेडमी आया तो मु...
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला-‘अमेरिकी सैन्य अड्डे हमारे टारगेट होंगे’

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला-‘अमेरिकी सैन्य अड्डे हमारे टारगेट होंगे’

Uncategorized
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'लॉक्ड एंड लोडेड' वाली टिप्पणी पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा कि अगर यूएस ने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया तो क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य अड्डे और फोर्स टारगेट बन जाएंगे। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने ट्रंप के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर घातक बल का प्रयोग किया तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। इस बयान पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनी के वरिष्ठ सलाहकार भी चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप से पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल सकती है। राजधानी तेहरान सहित पूरे ईरान में रविवार से जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं, जो मूल रूप से आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित हैं। दुकानदारों ने मुद्रा रियाल की गिरावट, मुद्रास्फी...
देवकीनंदन ठाकुर द्वारा शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी पर ऐक्शन ले सरकार: मौलाना राशिदी

देवकीनंदन ठाकुर द्वारा शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी पर ऐक्शन ले सरकार: मौलाना राशिदी

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद राशिदी ने भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बांग्लादेशी खिलाड़ी के चयन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर की गई टिप्पणियों के लिए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौलाना साजिद राशिदी ने कहा कि खेल और फिल्मों की कोई सीमा नहीं होती और इस मुद्दे पर नफरत फैलाने वाले बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने शाहरुख खान के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों कलाकार समाजसेवा और दान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा- शाहरुख खान ने एक खिलाड़ी को खरीदा है। खेल और फिल्मों में कोई सीमाएं नहीं होतीं। शाहरुख खान और सलमान खान ऐसे कलाकार हैं जो सबसे ज्यादा चैरिटी करते हैं। सरकार को देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।बांग्लादेश हिंसा पर बयान बांग्लाद...
नए साल पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

नए साल पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

राष्ट्रीय
मुंबई। नए साल का जश्न मनाने का सपना लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे व्यक्ति को जिंदगी भर का दर्द मिला। यह घटना मुंबई की है। 31 दिसंबर की रात 25 वर्षीय शादीशुदा युवती ने 44 साल के शादीशुदा प्रेमी को मिलने बुलाया। बहाना था मिठाई देने का। आरोप है कि जब वह व्यक्ति मिलने पर पहुंचा युवती ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं, महिला फरार चल रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुटी है। पहले से था अफेयरशुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और पुरुष रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति के बहन की ननद है। दोनों के बीच पिछले छह-सात साल से अफेयर था। बताया जाता है कि वह पुरुष के ऊपर दबाव बना रही थी कि अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसको लेकर उनके बीच ...
राहुल गांधी की भारत विरोधी टोली; उमर खालिद को लेकर US सांसदों के पत्र पर BJP

राहुल गांधी की भारत विरोधी टोली; उमर खालिद को लेकर US सांसदों के पत्र पर BJP

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में अमेरिका के आठ सांसदों ने आवाज उठाई है। अमेरिका में विपक्ष में बैठी डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ सांसदों ने यह पत्र अमेरिका में मौजूद भारत के राजदूत को सौंपा। अब इस पत्र को लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ पत्र लिखने वाली एक सांसद जेनिस शाकोव्स्की और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा गया कि यह राहुल की भारत विरोधी टोली है। 2024 में हुई इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि यह लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के भारत विरोधी रुख का सबूत है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर राहुल गांधी और शाकोव्स्की और इल्हान उमर के साथ एक तस्वीर साझा की। गौरतलब है कि इल्हान उमर का भारत विरोधी रुख लगातार चर्चा में बना रहता है। इन तस्व...