Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 5, 2026

‘ओह माय गॉड 3’ से जुड़ा रानी मुखर्जी का नाम

‘ओह माय गॉड 3’ से जुड़ा रानी मुखर्जी का नाम

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। दोनों सुपरस्टार्स पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि यह बहुप्रतीक्षित ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म 'ओह माय गॉड 3' में देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार की इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब रानी मुखर्जी की एंट्री ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। 'ओह माय गॉड 3' में रानी मुखर्जी की एंट्री को बड़ी कास्टिंग माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रानी आधिकारिक तौर पर फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं और यह बीते कुछ वर्षों की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक है। 'ओह माय गॉड' सीरीज अक्षय कुमार की सबसे सफल और पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने समाज और आस्था से जुड़े विषयों को मनोरंजक अंदाज़ में पेश किया है। अब रानी के जुड़ने से इस फ्रेंचाइज़ का स्केल और...
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘बैंड बाजा बारात’

फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘बैंड बाजा बारात’

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचाए हुए है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया है, बल्कि इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' को लेकर उत्सुकता भी कई गुना बढ़ा दी है, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी बीच रणवीर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। उनकी डेब्यू फिल्म, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'बैंड बाजा बारात' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म नए साल के मौके पर 16 जनवरी, 2026 को री-रिलीज की जाएगी। 10 दिसंबर, 2010 को पहली बार रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और अब करीब 16 साल बाद दर्शकों को इसे फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की री-रिलीज को ले...
फरहान अख्तर–रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप के बीच बड़ी डील

फरहान अख्तर–रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप के बीच बड़ी डील

मनोरंजन
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट अब वैश्विक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। एक्सेल जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट कंपनी यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप (इंटरनेशनल) के साथ रणनीतिक साझेदारी करने वाली है। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। यूनिवर्सल म्यूज़िक लंबे समय से भारतीय फिल्म और कंटेंट मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता था, और यह डील उसे भारत में बड़े स्तर पर प्रवेश का मौका देगी। वहीं, यह साझेदारी एक्सेल एंटरटेनमेंट के उस विज़न से भी मेल खाती है, जिसके तहत कंपनी अपने कंटेंट और प्रोडक्शन स्केल को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। इस सहयोग की औपचारिक घोषणा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि यह पहल प्...
‘इक्कीस’ की रफ्तार पड़ी फीकी, ‘धुरंधर’ 800 करोड़ के करीब

‘इक्कीस’ की रफ्तार पड़ी फीकी, ‘धुरंधर’ 800 करोड़ के करीब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एक ओर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' है, जो बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। फिल्म अब 800 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है और एक और बड़ी सफलता की कहानी लिखने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुरुआती उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की कमाई बेहद धीमी रही है और इसमें केवल मामूली बढ़ोतरी ही देखने को मिली है। ज़्यादा जानें लेख लेखन सेवा अंतरराष्ट्रीय समाचार दैनिक न्यूज़लेटर समाचार ऐप भाषा चयन राष्ट्रीय समाचार सांस्कृतिक वस्त्र समाचार विश्लेषण भारतीय व्यंजनों की किताबें भारतीय राज्यों की यात्राएं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इक्कीस' ने पहल...
प्रदेश के विशेषज्ञ ट्रांसको इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड समय में 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृत

प्रदेश के विशेषज्ञ ट्रांसको इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड समय में 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृत

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने मालनपुर  (भिंड) में तकनीकी दक्षता, सटीक योजना और उत्कृष्ट समन्वय का  उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लगभग 15 दिन में 50 एमवीए क्षमता के नये पावर ट्रांसफार्मर का ट्रांसपोर्ट, स्थापना, संपूर्ण तकनीकी परीक्षण एवं ऊर्जीकरण कर एक बेहद अनुकरणीय कार्य किया है। सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पावर ट्रांसफार्मर के साइट पर पहुँचने के बाद उसके इरेक्शन, टेस्टिंग, आयल फिल्टेरेशन एवं ऊर्जीकरण में एक माह या उससे अधिक समय लग जाता है, किंतु  मालनपुर के ओद्योगिक क्षेत्र मे विद्युत की सामान्य बहाली की प्राथमिकता के कारण एम पी ट्रांसको ने तकनीकी रूप से जटिल , जोखिमपूर्ण और चुनौतीपूर्ण  कार्य को मुख्य अभियंता (परीक्षण एवं संचार) श्री अमर कीर्ति सक्सेना के कुशल निर्देशन में दिन रात एक कर न्यूनतम संभव समय मे...
ईरानियों से इजरायली PM नेतन्याहू इस बात से खामेनेई हुए आग-बबूला

ईरानियों से इजरायली PM नेतन्याहू इस बात से खामेनेई हुए आग-बबूला

Uncategorized
तेहरान। ईरान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के कारण भड़के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ (HRANA) ने रविवार सुबह बताया कि ईरान के 31 प्रांतों में से 25 प्रांतों में 170 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं। एजेंसी के अनुसार, मरने वालों की संख्या कम से कम 15 पहुंच गई है और 580 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने देश में अशांति पैदा करने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा कि दंगाइयों को उनके स्थान पर रखा जाना चाहिए। दूसरी ओर इजरायल की ओर से ऐसा बयान सामने आया है, जिसे सुनकर खामनेई आग-बबूला हो जाएंगे। दरअसल, ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर अन्य देशों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...
वेनेजुएला में अमेरिकी ऐक्शन से घबराया तानाशाह किम जोंग? मिसाइल का किया परीक्षण

वेनेजुएला में अमेरिकी ऐक्शन से घबराया तानाशाह किम जोंग? मिसाइल का किया परीक्षण

Uncategorized
प्योंगयांग । अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उस देश को राष्ट्रपति को उठा कर ले आने के बाद उसके विरोधी देशों में एक डर का माहौल है। ईरान, उत्तर कोरिया और लैटिन अमेरिका के कई देश, जो खुले तौर पर अमेरिका का विरोध करते नजर आते हैं, उन्होंने ट्रंप की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। यूएस के वेनेजुएला पर किए हमले के एक दिन बाद ही उत्तर कोरिया ने एक ताकतवर मिसाइल का परीक्षण किया। कई विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर कोरिया इसके जरिए यह दिखाना चाहता था कि वह वेनेजुएला नहीं है। इस तरह की स्थिति में वह एक ताकतवर जवाब देने के लिए तैयार है। वेनेजुएला पर हुए अमेरिका आक्रमण की निंदा करते हुए किम जोंग उन के प्रशासन ने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और एक संप्रुभ देश की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। प्योंगयांग ने कहा कि यह कदम साम्राज्यवादी अमेरिका के बागी और क्रूर स्वाभाव को दर्शाता है। प्योंगयांग की तरफ...
CM ममता बनर्जी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर, कहा- तुरंत रोको SIR

CM ममता बनर्जी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर, कहा- तुरंत रोको SIR

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तुरंत रोकने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इससे बड़े पैमाने मतदाताओं के मताधिकार का हनन हो सकता है तथा भारतीय लोकतंत्र की नींव को ‘अपूरणीय क्षति’ पहुंचा सकती है। तीन जनवरी को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में बनर्जी ने राज्य में एसआईआर में कथित अनियमितताओं, प्रक्रियागत उल्लंघनों और प्रशासनिक खामियों पर ‘गंभीर चिंता’ जताई और कहा कि यह प्रक्रिया ‘अनियोजित, अपर्याप्त तैयारी और आननफानन में’ की गई है।मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और यह हमारे लोकतंत्र के मूल ढांचे और संविधान की भावना पर प्रहार करती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ और ‘पर्याप्त तैयारी की कमी’ के कारण गंभी...
AAP सांसद ने राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स को दी बधाई, मोदी सरकार की भी तारीफ

AAP सांसद ने राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स को दी बधाई, मोदी सरकार की भी तारीफ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने नए लेबर कोड के तहत गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी नियमों का ड्राफ्ट जारी करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह गिग वर्कर्स की कड़ी मेहनत को "मान्यता, सुरक्षा और सम्मान" देने की दिशा में पहला कदम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में 'कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी (सेंट्रल) रूल्स, 2025' नाम से ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इनमें गिग वर्कर्स को अलग-अलग सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स और सुरक्षा पाने के लिए योग्य होने के नियम गए हैं। राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी बधाई राघव चड्ढा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को बधाई। आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के सोशल सिक्योरिटी नियमों का ड्राफ्ट आपके क...
थाईलैंड में ट्रांस वुमन ने भारतीय व्यक्ति को पीटा, जानिए वजह

थाईलैंड में ट्रांस वुमन ने भारतीय व्यक्ति को पीटा, जानिए वजह

Uncategorized
मुंबई। भारतीयों के बीच में थाईलैंड की एक खास छवि बनी हुई है। हर साल लाखों लोग छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड जाते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो सोशल मीडिया पर एक शर्म का कारण बन जाती हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें थाईलैंड के पटाया में कुछ ट्रांसजेंडर महिलाएं मिलकर एक भारतीय नागरिक के साथ हाथा-पाई करती नजर आ रही हैं। कथित तौर पर व्यक्ति यौन सेवाओं का भुगतान किए बिना भाग रहा था।सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा यह वीडियो 27 दिसंबर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे तीन महिलाएं मिलकर एक 52 वर्षीय भारतीय व्यक्ति से पैसे की मांग कर रही है। जैसे ही व्यक्ति पैसे देने से इनकार करते हुए कार में बैठकर जाने लगता है, तो विवाद बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों की मदद से वह उसे कार से बाहर खींच लेती हैं और फिर जमकर मारपीट करती हैं।...