आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना
नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) में आज मौसम का मिजाज बदला (Weather changed) रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों और उत्तराखंड में 23 जनवरी को अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 23 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को छिटपुट से बिखरी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी संभव है।
गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी 23 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक वाली बारिश और कुछ जगहों...


