दतिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सपरिवार मध्य प्रदेश के दतिया पहुँचीं। झांसी से सड़क मार्ग के माध्यम से दतिया आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं मुख्यमंत्री की अगवानी की।
दतिया पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री पीताम्बरा पीठ पहुँचीं, जहाँ उन्होंने लगभग 40 मिनट से ज्यादा विधिवत पूजा-अर्चना की और मां पीताम्बरा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता माई कृपा में आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल हुई।
बता दे कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता का दतिया में यह पहला पीताम्बरा मंदिर पर यह पहला आगमन है। जहां उन्होंने देश के साथ साथ दिल्ली प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रमेश कुमार अग्रवाल, राधेश्याम सर्राफ, बल्लभ अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अमित सर्राफ, अब्बू सर्राफ,चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल, आर पी नीखरा,,,लक्ष्मण सहवानी आदि उपस्थित रहे।
