Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

दो विदेशी नागरिकों ने नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव से वापस लिया नामांकन

काठमांडू । नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव में विदेशी नागरिकता रखने वाले दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
उम्मीदवारी वापस लेने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की धादिङ–1 से उम्मीदवार आशिका तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।

निर्वाचन अधिकृत एकराज अधिकारी ने जानकारी दी कि तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए फोन और ई-मेल के माध्यम से सूचना दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम की अनुसूची–22 के अंतर्गत फॉर्म भरकर उन्होंने ई-मेल किया था। ई-मेल में उन्होंने लिखा है,

“उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम भी शामिल होने के कारण वर्तमान में उक्त निर्वाचन में उम्मीदवार बनने की मेरी इच्छा नहीं है। अतः मैं प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम, 2074 की धारा 25 (1) के अनुसार स्वेच्छा से अपना नाम वापस लेने की सूचना देती हूं।”

इसी तरह रुपन्देही–2 से प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए उम्मीदवार बनी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) की कर्विका थापा ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने एक बयान में बताया कि नेपाल के संविधान की धारा 291 के अनुसार विदेश में रहते हुए प्राप्त स्थायी आवास अनुमति (पीआर) को त्याग करने के कम से कम तीन महीने पूरे होने के बाद ही किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनने का अधिकार है। यह अवधि पूरी नहीं हुई थी, इसलिए उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *