मुंबई। टेलीविजन की कहानी कहने के तरीके को आगे बढ़ाता रहा है। चैनल हमेशा से ऐसी कहानियां लेकर आता रहा है, जो दिल से जुड़ती हैं, देखने में शानदार लगती हैं और अपनेपन के साथ सामने आती हैं। इसी कड़ी में अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट असल लोकेशन पर लेकर आया है। शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर इस शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच शूट किया गया है।
ऐसे समय में जब टीवी प्रोडक्शंस अक्सर बनाए गए सेट और तैयार माहौल पर निर्भर रहते हैं, ज़ी टीवी ने इस खास सीक्वेंस को असली लोकेशन पर शूट करने का फैसला किया, ताकि पर्दे पर इसकी फील और खूबसूरती पूरी तरह सामने आ सके। कश्मीर वाला यह सीक्वेंस आर्या (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) की जर्नी में एक बहुत अहम मोड़ है। कहानी के ऐसे पड़ाव पर यह सीक्वेंस आता है, जहां जज्बात, इरादे और बदलाव, तीनों एक साथ सामने आते हैं।
देशभर के दर्शकों तक मजबूत और अच्छी क्वालिटी का मनोरंजन पहुंचाने की अपनी सोच पर टिके रहते हुए, ज़ी टीवी का लोकेशन पर शूट करने का फैसला यही दिखाता है कि चैनल ऐसे अनुभव बनाना चाहता है, जो असली लगें, दर्शकों को अपने साथ जोड़ें और उन्हें कहानी व किरदारों के और करीब ले आएं।
अपना अनुभव शेयर करते हुए आर्या का किरदार निभा रहे शरद केलकर ने कहा, “कहानी और प्रोडक्शन के नजरिए से यह फैसला हम बहुत साफ तौर पर लेना चाहते थे। कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें बनाया नहीं जाता, उन्हें जीना पड़ता है। कश्मीर में शूट करने से कहानी को वो असलियत और सिनेमैटिक डेप्थ मिली, जिसकी उसे सच में जरूरत थी। हमने यह फैसला सोच समझकर लिया, क्योंकि इससे कहानी को सबसे बेहतर तरीके से आगे ले जाने में मदद मिलती है।”
वहीं अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने शूट को लेकर कहा, “मेरे लिए इस सीक्वेंस को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि दर्शक बहुत लंबे वक्त से अनु और आर्या के लिए चीयर कर रहे हैं। कश्मीर में इसे शूट करना मुझे उनकी इस जर्नी को सम्मान देने जैसा लगा। फैंस आखिरकार वो पल देख पाएंगे, जिसका उन्हें शुरुआत से इंतजार था, और मुझे लगता है कि यह लोकेशन इसमें एक शांत सा जादू जोड़ देती है। यह इमोशनल है, यह सच्चा है और यह साफ दिखाता है कि कहानी अब कहां तक पहुंच चुकी है।”
इस फैसले के पीछे की सोच पर बात करते हुए प्रोड्यूसर प्रतीक शर्मा ने कहा, “जब आप इतने बड़े लेवल का सीक्वेंस प्लान करते हैं, तो बात सिर्फ एक सीन या एक लोकेशन तक सीमित नहीं रहती। इसमें बहुत कुछ साथ चलता है, लॉजिस्टिक्स, शेड्यूल, मौसम, परमिशन्स और पूरी टीम का ध्यान रखना। लेकिन जब कहानी की जरूरत होती है, तो आप पूरी तरह कमिट करते हैं। यह कश्मीर सीक्वेंस सबकी मिलकर की गई मेहनत है, और यह सोच थी कि हमारे दर्शक एक ऐसा अनुभव डिज़र्व करते हैं, जो असली भी लगे और सिनेमैटिक भी। यह हमारा तरीका है उन दर्शकों को शुक्रिया कहने का, जो शुरुआत से अनु और आर्या की जर्नी में दिल से जुड़े रहे हैं।”
चैनल की अप्रोच पर बात करते हुए ज़ी टीवी के चीफ चैनल ऑफिसर मंगेश कुलकर्णी ने कहा, “हमारा फोकस हमेशा से टेलीविजन स्टोरीटेलिंग को आगे बढ़ाने पर रहा है, लेकिन जज्बातों की सच्चाई बनाए रखते हुए। ‘तुम से तुम तक’ को कश्मीर ले जाना स्केल, क्वालिटी और इमर्सिव कहानी कहने के लिए हमारी कमिटमेंट दिखाता है। हमारा मकसद ऐसे पल बनाना है, जो दर्शकों के लिए मायने रखें और यह साबित करें कि टेलीविजन भी ऐसे अनुभव दे सकता है, जो दिल से जुड़ें और देखने में भी बेहद दमदार हों।”
इस ऑन-ग्राउंड शूट के साथ ज़ी टीवी एक बार फिर दिखाता है कि वह लगातार स्टोरीटेलिंग को ऊंचा उठाने वाला नेशनल ब्रॉडकास्टर है, जो इमोशन, रियलिज्म और सिनेमैटिक फील को मिलाकर दर्शकों को यादगार अनुभव देता है।
देखिए ‘तुम से तुम तक’ रोज रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।
