Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तक धान खरीद व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीद हेतु की गई सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था अब प्रदेश के किसानों के लिए एक विश्वास का स्रोत बन गई है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान जैसी योजनाएं किसानों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि उन्हें आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास भी दे रही हैं।
इस प्रणाली का लाभ उठाते हुए पाली विकासखंड के ग्राम डोड़की के किसान चमरा सिंह ने इस खरीफ वर्ष में उपार्जन केंद्र चैतमा में 54 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। सिंह के पास 4.5 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। राज्य सरकार की प्रभावी धान खरीद प्रणाली का लाभ नियमित रूप से उन्हें मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें किसी भी भीड़, अव्यवस्था या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने निर्धारित समय पर केंद्र पहुँचकर आसानी और पारदर्शिता के साथ अपना धान बेचा।
पिछले खरीफ सीजन में, सिंह ने 60 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जिसका भुगतान उन्हें समर्थन मूल्य पर समयबद्ध तरीके से मिला। इससे उन्हें न केवल खेती की लागत निकालने में मदद मिली, बल्कि अगली फसल की तैयारी के लिए भी वे आत्मविश्वास से भर गए हैं। किसान चमरा सिंह का कहना है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। ऑनलाइन टोकन, सुव्यवस्थित उपार्जन केंद्र और सरकार की स्पष्ट नीति ने किसानों का विश्वास और भी मजबूत किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *