एयरबस को भारत के पहले एच175 हेलीकॉप्टर के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। फ्रांस की कंपनी एयरबस कॉर्पोरेट हेलीकॉप्टर्स को एक निजी भारतीय ग्राहक से तीन हेलीकॉप्टरों के लिए ऑर्डर मिला है, जिसमें एक एच175 हेलीकॉप्टर और दो एसीएच160 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। हालांकि, ऑर्डर की कीमत की जानकारी कंपनी ने अभी तक साझा नहीं की है।
एयरबस कॉर्पोरेट हेलीकॉप्टर्स ने एक बयान में कहा है कि उसने एक निजी ग्राहक के साथ दो एसीएच 160 और एक एच175 हेलीकॉप्टर के लिए ऑर्डर साइन किया है। यह ग्राहक पहले से ही एसीएच 160 का उपयोग कर रहा है, और यह भारतीय बाजार में एच175 का पहला ग्राहक बनेगा।
कंपनी ने बताया है कि भारतीय सिविल मार्केट में सुपर-मीडियम ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर के साथ एच175 हेलीकॉप्टर 16-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसकी डिलीवरी 2026 में होने की उम्मीद है, जबकि दो एसीएच160 हेलीकॉप्टर ग्राहक की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार विशेष रूप से कॉ...
