Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्वास्थ्य परीक्षण

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

राष्ट्रीय
कोयंबटूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु में आज से कड़े प्रतिबंधों के बीच वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा प्रारंभ होगी। अदालत ने 30 जनवरी को पहले फरवरी से पर्वतारोहण की अनुमति का आदेश देते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब तक यह यात्रा आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई में होती रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान अदालत के आदेश में जारी प्रतिबंधों का हर हालत में पालन करना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी ने बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही पर्वतारोहण की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्वत की तलहटी में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। पर्वतारोहण से पहले श्रद्धालुओं को तलहटी में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी के अनुसार, तीसरे, छठे और सातवें पर्वत पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। वन विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तलह...
प्रत्येक पात्र हितग्राही को संकल्प से समाधान अभियान का मिले लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रत्येक पात्र हितग्राही को संकल्प से समाधान अभियान का मिले लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बरदार्शत नहीं किया जाएगा, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित संभागायुक्तों की बैठक में दिए। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित संभागायुक्त उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को योजनाओं क...
इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के बाद शासन-प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार, यहां नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और स्वास्थ्य वर्धन अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल बीमारियों की पहचान की जा रही है, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है। भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के 50 दलों में तैनात 200 से अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 24×7 सक्रिय स्थिति में हैं। ये दल घर-घर जाकर लगभग 20 स्वास्थ्य मानकों पर नागरिकों की जांच कर रहे हैं। अभियान के तहत प्रभावित नागरिकों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित क...