Sunday, November 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संजू देवी राजपूत

कोरबा निगम ने सफाई कार्यों के लिए समय वृद्धि तय की, नई निविदा तक जारी रहेगा

कोरबा निगम ने सफाई कार्यों के लिए समय वृद्धि तय की, नई निविदा तक जारी रहेगा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 20 नवंबर (हि. स.)। नगर पालिक निगम कोरबा में शहर की साफ‑सफाई व्यवस्था को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) ने वर्तमान सफाई कार्यों को समय वृद्धि प्रदान की है। इसके तहत 21 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही सफाई कार्यों की अवधि को नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन कार्यों को पूर्व में स्वीकृत दरों पर ही जारी रखने की सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में शुक्रवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और निगम से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि निगम में जारी सफाई कार्यों की अवधि 21 नवंबर को समाप्त हो रही है। नई निविदा प्रक्रिया पूरी करने में समय लगने की संभावना को देखते ह...
कोरबा विधानसभा में 3.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा विधानसभा में 3.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, आज बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि और महापौर संजू देवी राजपूत के अध्यक्षता में मोतीसागरपारा में कुल 3 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, सामुदायिक भवन और पेयजल व्यवस्था का लाभ मिलेगा। भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के धनुहार मोहल्ले में जयसिंह सनवाल के घर से तारा चंद्र श्रीवास के घर तक 7 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के सीतामणी मोतीसागरपारा में 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण तथा उसी वार्ड में पूर्व पार्षद बंशीलाल महिलांगे के घर के आगे से कुष्ठ आश्रम व प...
कोरबा में सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित “सरकार आपके द्वार” शिविर, लखनलाल देवांगन ने वितरित किए राशन कार्ड व आवास की चाबियाँ

कोरबा में सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित “सरकार आपके द्वार” शिविर, लखनलाल देवांगन ने वितरित किए राशन कार्ड व आवास की चाबियाँ

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को “सरकार आपके द्वार” शिविर के नाम से जाना गया और इसका प्रमुख उद्देश्य स्थानीय जनसंख्या को विभिन्न सरकारी सुविधाओं से सीधे जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपना स्वागत किया। साथ ही, महापौर संजू देवी राजपूत ने भी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। महापौर जी ने कहा कि यह शिविर सरकार की जनता के निकट रहने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और इसे स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को तुरंत पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है। शिविर में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण वस्तुओं का वितरण किया गया: पहला, विभिन्न लाभार्थियों...