Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

कोरबा विधानसभा में 3.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, आज बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि और महापौर संजू देवी राजपूत के अध्यक्षता में मोतीसागरपारा में कुल 3 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, सामुदायिक भवन और पेयजल व्यवस्था का लाभ मिलेगा। भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के धनुहार मोहल्ले में जयसिंह सनवाल के घर से तारा चंद्र श्रीवास के घर तक 7 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के सीतामणी मोतीसागरपारा में 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण तथा उसी वार्ड में पूर्व पार्षद बंशीलाल महिलांगे के घर के आगे से कुष्ठ आश्रम व प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर 8 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

इसी क्रम में सीबीडी प्लांट एरिया बरबसपुर में 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, रिटर्निंग वॉल, बॉक्स कलवर्ट, पीचिंग, बोरवेल, पीएंडएफ एवं हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट की स्थापना की जाएगी। वार्ड क्रमांक 10 के वैष्णो दरबार रेलवे लाइन बस्ती में 20.98 लाख रुपये की लागत से डीआई मुख्य पाइपलाइन को 150 मिमी व्यास की वितरण पाइपलाइन से जोड़कर विस्तार किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 14 में ओचटी के पीछे से अमरावपारा एवं रेलवे कॉलोनी तक 38.23 लाख रुपये की लागत से 450 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन से वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे कम दबाव की पेयजल समस्या का समाधान होगा।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा, “कोरबा विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा रहा है।”

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद रूबी देवी सागर, उर्वशी राठौर, राधा महंत, सुलोचना यादव, धनश्री साहू, ईश्वर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संदीप सहगल, अजीत सिंह, टीकम राठौर, रीपू जायसवाल, उषा यादव, प्रमिला सागर, सुकेश दलाल, राजेंद्र राजपूत, पूर्व पार्षद बंशीलाल महिलांगे, आत्माराम गंधर्व, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता तथा अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *