Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लूट

जांजगीर-चांपा में लूट गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ पुलिस मुठभेड़, घायल

जांजगीर-चांपा में लूट गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ पुलिस मुठभेड़, घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में लगातार लूटपाट और जानलेवा हमलों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इन घटनाओं में कुल 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और एक पीड़ित कोमा में है। जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने कहा कि 27 और 29 जनवरी की रात के दौरान, पांच विभिन्न स्थानों पर आरोपितों ने रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से राहगीरों पर हमला कर लूटपाट की। पुलिस ने गिरोह के आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आज एक घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी पांडे ने बताया कि रविवार तड़के घेराबंदी के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के बाद हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपितों के कब्जे से ...
फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

अपराध
फिरोजाबाद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह अपने पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि निहाल सिंह की पुलिया बाईपास के पास एक बिना नम्बर प्लेट वाला ऑटो खड़ा है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। ये लोग चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली ल...
विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

Uncategorized
कानपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर शाम एक विधवा के घर में घुसकर 73 हजार रुपये की लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से लूट की पूरी धनराशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रतापगढ़ गडरियन पुरवा के रहने वाले जितेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि पिता गोकुल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। घर में विधवा बुजुर्ग राजा बाई हैं। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। देर शाम जब घर में मां अकेली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खुलवाया. मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद घर में रखे 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। मां के शोर मचाने पर इलाके के कुछ लोगों ने उसे भागते हुए देखा. घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक अनजान बाइक भी खड़ी म...