अंबिकापुर में दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, संस्कृति और संवाद से जुड़ा जनसमुदाय
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन के दो साल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग ने अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के नागरिकों ने सांस्कृतिक रंग और संवाद के साथ उत्साह के साथ भाग लिया।
इस आयोजन में देर शाम तक नृत्य, संगीत, ओपन माइक, फन एक्टिविटी और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जन तक रोचक तरीके से पहुँचाया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया।
योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों ने मंच पर अपने अनुभव साझा कर शासन की पहल की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा “सरगुजा नेचुरल्स” का स्टॉल लगाया गया, जिसमें बिहान समूह द्वारा निर्मित...
