छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 25वां रजत जयंती उत्सव धमतरी में मनाया गया
धमतरी, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संभागीय कार्यालय धमतरी में जश्न का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालन अभियंता अनिल प्रसाद सोनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अर्जुनी के पूर्व सरपंच कालीदास सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा में गुणात्मक सुधार हुआ है और लो-वोल्टेज की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है।
ग्राम पंचायत रांवा के सरपंच नारदराम साहू और पीपरछेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि निमेश साहू ने कहा कि देश में निरंतर विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण दायित्व विद्युत विभाग निभा रहा है। चाहे भीषण गर्मी हो, तेज बारिश, आंधी-तूफान या कड़ाके की ठंड—हर परिस्थिति में विद्युत कर्मी 24 घंटे, 365 दिन सेवा देने के ल...
