Thursday, October 15खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महिला कोष

मिट्टी के बर्तनों के कारोबार से आत्मनिर्भर बनीं सोन कुमारी, सक्षम योजना से मिली नई राह

मिट्टी के बर्तनों के कारोबार से आत्मनिर्भर बनीं सोन कुमारी, सक्षम योजना से मिली नई राह

छत्तीसगढ़, राज्य
सुरजपुर, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के केशवनगर गांव की सोन कुमारी प्रजापति ने आर्थिक तंगी और बच्चों की शिक्षा के खर्चों से जूझते हुए स्वरोजगार का मार्ग चुना। परिवार की रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की पढ़ाई के लिये पर्याप्त आय न मिलने की स्थिति में उसने पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों के व्यवसाय में कदम रखा। सुरुआत में सीमित संसाधनों के कारण कठिनाइयाँ सामने आईं, परंतु छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना ने उसे आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की। इस योजना के तहत उसे शुरुआती पूँजी और किफायती ऋण मिला, जिससे वह अपने उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकी और स्थानीय बाजार में अपने उत्पादों को स्थापित कर सकी। सोन कुमारी ने मिट्टी को छानने, आकार देने और बर्तन तैयार करने की प्रक्रिया को खुद ही सीखा, तथा पारम्परिक डिज़ाइन को आधुनिक उपभोक्ता मांग के अनुरूप ढालने की कोशिश क...