फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल
फिरोजाबाद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह अपने पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि निहाल सिंह की पुलिया बाईपास के पास एक बिना नम्बर प्लेट वाला ऑटो खड़ा है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। ये लोग चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली ल...




