Sunday, November 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रतिभा विकास

मनसुख मांडविया का राष्ट्रीय खेल महासंघों से खेल प्रदर्शन की जिम्मेदारी अधिक गंभीरता से लेने का आह्वान

मनसुख मांडविया का राष्ट्रीय खेल महासंघों से खेल प्रदर्शन की जिम्मेदारी अधिक गंभीरता से लेने का आह्वान

खेल
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 2026 एशियाई खेलों में भारत के चौथे स्थान के बाद राष्ट्रीय खेल महासंघों से खेल प्रदर्शन की जिम्मेदारी को अधिक गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने महासंघ प्रमुखों के साथ हुई बैठक में कहा कि “भारत को केवल कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए; हमें प्रत्येक खेल में चैंपियन खिलाड़ी की ठोस और निरंतर श्रृंखला तैयार करनी होगी।” मांडविया ने विशेष रूप से कहा, “आखिर कब तक मीराबाई चानू अकेले हमारे लिए पदक जीतती रहेंगी? हमें दस और मीराबाई चानू तैयार करने होंगे। प्रत्येक महासंघ को इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना होगा, प्रतिभाओं की पहचान करनी होगी, उन्हें सही प्रशिक्षण देना होगा और ऐसा माहौल तैयार करना होगा जहाँ खिलाड़ी सर्वोच्च स्तर तक पहुँच सकें।” बैठक में 2026 एशियाई खेलों की समीक्षा के साथ‑साथ लॉस एंज...
शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, नोएडा में हुआ आधिकारिक ऐलान

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, नोएडा में हुआ आधिकारिक ऐलान

खेल
नोएडा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) ने नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल शूटिंग रेंज में सोमवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से यूपी प्रोमेथियंस को नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव, सचिव जनरल पवन कुमार सिंह और उपाध्यक्ष के. सुल्तान सिंह के साथ ही यूपी प्रोमेथियंस के मालिक मुकेश शर्मा समेत कई प्रमुख एथलीट उपस्थित रहें। लॉन्च के अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “यूपी प्रोमेथियंस केवल एक टीम का मालिक होना नहीं है, बल्कि यह एक ओलंपिक खेल को सार्थक तरीके से समर्थित करने का प्रयास है। भारत में शूटिंग एक सफल खेल रहा है और हम इसे ईमानदारी एवं धैर्य से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने बताया कि एसएलआई के विजन पर उनका पूरा विश्वास है तथा यह भारतीय निशानेबाजों की अगली पीढ़ी के लिए प्र...