Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, नोएडा में हुआ आधिकारिक ऐलान

नोएडा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) ने नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल शूटिंग रेंज में सोमवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से यूपी प्रोमेथियंस को नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव, सचिव जनरल पवन कुमार सिंह और उपाध्यक्ष के. सुल्तान सिंह के साथ ही यूपी प्रोमेथियंस के मालिक मुकेश शर्मा समेत कई प्रमुख एथलीट उपस्थित रहें।

लॉन्च के अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “यूपी प्रोमेथियंस केवल एक टीम का मालिक होना नहीं है, बल्कि यह एक ओलंपिक खेल को सार्थक तरीके से समर्थित करने का प्रयास है। भारत में शूटिंग एक सफल खेल रहा है और हम इसे ईमानदारी एवं धैर्य से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने बताया कि एसएलआई के विजन पर उनका पूरा विश्वास है तथा यह भारतीय निशानेबाजों की अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने में सक्षम होगा।

एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने नई फ्रेंचाइजी का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय शूटिंग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रतिभा को मजबूत संस्थानों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और दीर्घकालिक निवेश के साथ जोड़ा जाए। यूपी प्रोमेथियंस और शूटिंग लीग ऑफ इंडिया द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदम इसी सोच को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लीग एक आधुनिक और टीम-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो खेल को अधिक दृश्यता और लोकप्रियता दिलाएगा। यूपी प्रोमेथियंस जैसी फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने और एक टिकाऊ इकोसिस्टम तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि प्रोमेथियस कैंपस में जो गतिविधियाँ देखी गईं, वे भारतीय शूटिंग के भविष्य में गंभीर और सुनियोजित निवेश को दर्शाती हैं, जिससे छोटे शहरों के युवा एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *