Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पंचायत

मनरेगा को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी

मनरेगा को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की पुनर्बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से गांधी स्मृति तक एक विरोध मार्च निकाला। पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि जब तक सरकार मनरेगा को पुनर्जीवित नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के "मनरेगा बचाओ संग्राम" आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार ने उस मनरेगा को समाप्त कर दिया है जो पंचायतों को सशक्त बनाने और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए लोगों तक सीधे पैसे पहुंचाने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी अधिनियम था, जिसे सितंबर 2005 में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सो...
देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि विकसित भारत- "जीरामजी योजना" केवल रोजगार का वादा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगी। गरीब, जनजाति और पिछड़ा वर्ग को रोजगार मिले, उसके लिए यह कानून आया है। यह योजना देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सोमवार को सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नवीन योजना विकसित भारत-जीरामजी योजना से ग्रामीण जीवन में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। इस कानून में पुराने प्रावधानों को संशोधित करते हुए गांवों को अधिक अधिकार और स्...
संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा : कलेक्टर

संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा : कलेक्टर

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में बताया गया कि संकल्प से समाधान अभियान का प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा और इसके द्वितीय एवं तृतीय चरण 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर 106 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा आवेदनों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जैसे पानी की टंकियों और जल स्रोतों की सफाई, शिक्षा विभाग द्वारा मॉक टेस्ट का आयोजन, और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर ध्यान दिया गया। इस वर्ष पहली बार फ्रंटलाइन वर...