महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज सोमवार को एक घर में दबिश देकर छह किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम कर रही है और आज अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की पुष्टि हेतु तुरंत नयामुण्डा में संदेहित घर में जाकर देखा गया। वहां एक महिला मिली, जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप (उम्र 32 वर्ष) निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर बताया।
उसके घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6 क...
