Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज सोमवार को एक घर में दबिश देकर छह किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम कर रही है और आज अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की पुष्टि हेतु तुरंत नयामुण्डा में संदेहित घर में जाकर देखा गया। वहां एक महिला मिली, जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप (उम्र 32 वर्ष) निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर बताया।

उसके घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6 किलो그램 अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपितां का यह कृत्य अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है, इसलिए उक्त मादक पदार्थ गांजा को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के उपरांत आज उसे न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल दाखिल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *