Tuesday, October 13खबर जो असर करे |
Shadow

पिता-पुत्र के प्रेम की झलक दिखाते ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स


मुंबई । निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के निर्माताओं ने अब अरुण गोविल को राजा दशरथ और रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाने वाले नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते की झलक दिखाई गई है। एक पोस्टर में राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में राम नदी में अस्थि विसर्जन की रस्म निभाते दिख रहे हैं। दोनों दृश्य राम के जीवन से जुड़े भावुक क्षणों को सामने लाते हैं।कैलेंडर देखें

पहले पोस्टर में राम घुटनों के बल बैठकर राजा दशरथ से आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। यह दृश्य पिता-पुत्र के बीच प्रेम और विश्वास के साथ-साथ कर्तव्य और वचन की अहमियत को भी दर्शाता है। दूसरे पोस्टर में राम नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन करते दिखाई देते हैं। प्राकृतिक दृश्यों के बीच फिल्माया गया यह भावपूर्ण क्षण उनके जीवन में आने वाले कठिन दौर की ओर संकेत करता है। निर्माताओं ने पोस्टर्स के साथ लिखा कि पिता वचन से और पुत्र कर्तव्य से बंधा था, लेकिन दोनों को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बनने वाली ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *