Tuesday, October 13खबर जो असर करे |
Shadow

विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल 15 साल बाद आएगा


मुंबई। विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने ‘द डर्टी पिक्चर 2’ बनाने की पुष्टि की है। पिछले कई वर्षों से वह इस सीक्वल पर विचार कर रही थीं, लेकिन कहानी को लेकर संतुष्ट होने के बाद ही आगे बढ़ना चाहती थीं।
बातचीत के दौरान एकता ने कहा कि वह लंबे समय से फिल्म के दूसरे भाग की योजना बना रही थीं। अब उन्हें लगता है कि उनके पास ऐसी कहानी है, जिसे दर्शकों के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने इसे अपनी प्रमुख फिल्मों में से एक बताते हुए कहा कि वह करीब 15 साल बाद इस फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने सीक्वल की कहानी और उसके किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की।

‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता से प्रेरित किरदार निभाया था। फिल्म में इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सीक्वल में कौन से कलाकार दिखाई देंगे, इसका निर्देशन कौन करेगा और फिल्म कब रिलीज होगी, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं। एकता ने इतना जरूर संकेत दिया है कि इस बार कहानी किसी एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *