Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

ईरान जंग के बीच दहल उठा दुबई: 20 मिनट में लगातार 7 धमाके, धुआं-धुआं आसमां

ईरान जंग के बीच दहल उठा दुबई: 20 मिनट में लगातार 7 धमाके, धुआं-धुआं आसमां

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बड़े शहर दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में ताबड़तोड़ कई धमाकों की खबर है। अमीराती अधिकारियों ने कहा है कि 20 मिनट में कम से कम सात धमाके हुए, लेकिन उन्होंने धमाके की वजह नहीं बताई। इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए। इसी बीच, इराक के न्यूज़ आउटलेट्स ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि, अमीराती मीडिया ने धमाके की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, NASA की थर्मल इमेज से पता चला है कि बं...
LPG सिलेंडर ₹18 हो सकता है महंगा, पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट जारी

LPG सिलेंडर ₹18 हो सकता है महंगा, पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट जारी

आर्थिक, ब्रेकिंग न्यूज़
कच्चा तेल एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इस बीच LPG, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। गुरुवार 6 अगस्त को सुबह 7:20 बजे के आसापास ब्रेंट क्रूड करीब 68 सेंट महंगा होकर 80.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।भारत में रसोई गैस पर टैक्स लगाने की तैयारी! ईरान युद्ध के कारण सप्लाई चेन में गंभीर कमजोरियां सामने आने के बाद, भारत सरकार रसोई गैस (LPG) और LNG उपभोक्ताओं पर एक नया शुल्क लगाने की योजना बना रही है। इस शुल्क से 42 अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी स्ट्रेटजिक फ्यूल रिजर्व स्कीम के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है। यह योजना पहली बार भारत के स्ट्रेटजिक रिजर्व को कच्चे तेल से आगे बढ़ाकर गैस तक विस्तारित करेगी। इन रिजर्व्स में करीब दो महीने की कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की मांग को कवर करने का लक्ष्य है। वह...
परिसीमन बिल पर सरकार को एक विपक्षी दल का मिल सकता है साथ, द्रमुक का बदल रहा मूड

परिसीमन बिल पर सरकार को एक विपक्षी दल का मिल सकता है साथ, द्रमुक का बदल रहा मूड

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बदली राजनीतिक परिस्थितियों के बाद केंद्र के परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) पर द्रमुक के रुख में भी बदलाव दिख रहा है। राज्य में चुनाव से पहले इस बिल का खुला विरोध कर रही द्रमुक अब कह रही है कि विधेयक के प्रावधानों को देखने के बाद इसके समर्थन करने या नहीं करने का फैसला लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है उसके इस रुख का मतलब है कि यदि बिल में यह प्रावधान होता है कि राज्यों में विधानसभा की मौजूदा सीटों की संख्या में समान रूप से 50% की वृद्धि होगी तो द्रमुक समर्थन देने के लिए तैयार हो सकती है। अप्रैल में जो बिल सरकार ने पेश किया था, तब ऐसी बात कही गई थी लेकिन यह विधेयक में नहीं थी। वह विधेयक पारित नहीं हो पाया था। पहले विरोध में थी DMKसरकार पिछले सत्र में जब यह बिल लाई थी तो द्रमुक ने इसका खुलकर विरोध किया था और इसे तमिलनाडु के हितों के खिलाफ बताया था। ...
US के नए व्यापारिक प्रतिबंधों के जवाब में चीन का बड़ा कदम…6 अमेरिकी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

US के नए व्यापारिक प्रतिबंधों के जवाब में चीन का बड़ा कदम…6 अमेरिकी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
बैंकॉक। अमेरिका (America) की ओर से लगाए गए नए व्यापारिक प्रतिबंधों (New trade restrictions) के जवाब में चीन (China) ने कई कड़े आर्थिक कदम उठाए हैं। चीन ने छह अमेरिकी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है और अमेरिका को ड्रोन, उनके प्रमुख पुर्जों तथा संबंधित तकनीक के निर्यात पर कड़े नियंत्रण लागू कर दिए हैं। साथ ही आयातित प्रिंटर सॉफ्टवेयर और कार्यालय उपकरणों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जांच शुरू कर दी है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, कार्रवाई अमेरिका की ओर से चीनी ड्रोन के आयात पर रोक लगाने, 43 चीनी कंपनियों को उइगर जबरन श्रम रोकथाम कानून की सूची में शामिल करने और नए टैरिफ लगाने के जवाब में की गई है। अमेरिका के कदम दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के खिलाफ हैं और चीन के वैध हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जवाबी कार्रवाई करना जरूरी हो गया। तीन माह में ही रिश्तों ...
PoK: विधानसभा चुनाव में विरोध के बीच नवाज शरीफ की पार्टी को बढ़त… सरकार बनाना लगभग तय

PoK: विधानसभा चुनाव में विरोध के बीच नवाज शरीफ की पार्टी को बढ़त… सरकार बनाना लगभग तय

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir - PoK) की विधानसभा के चुनाव (Legislative Assembly elections) में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Former Prime Minister Nawaz Sharif) की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक दो चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें पार्टी ने 34 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पीएमएल-एन का अगली क्षेत्रीय सरकार बनाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि चुनाव से पहले कई सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन हुए और प्रतिबंधित संगठन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने लोगों से मतदान का बहिष्कार करने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाला। तीन चरणों में हो रहे हैं चुनावक्षेत्रीय चुनाव आयोग के प्रवक्ता राजा शकील ने बताया कि सुरक्षा कारणों और...
US: ट्रंप प्रशासन का भारतीयों पर एक और प्रहार…. F-1 छात्र वीजा में की भारी कटौती

US: ट्रंप प्रशासन का भारतीयों पर एक और प्रहार…. F-1 छात्र वीजा में की भारी कटौती

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) ने बीते साल भारतीय और चीनी छात्रों को जारी किए जाने वाले एफ-1 छात्र वीजा (F-1 Student Visa) में भारी कटौती की है। सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज (Center for Immigration Studies) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2025 में भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किए छात्र वीजा की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2024-25 शैक्षणिक सत्र में अमेरिका के उच्च शिक्षण संस्थानों में 11,77,766 विदेशी छात्र पढ़ रहे थे। इनमें भारत के 3,63,019 और चीन के 2,65,919 छात्र शामिल थे। दोनों देशों के छात्र मिलाकर कुल विदेशी छात्रों का 53 प्रतिशत हिस्सा थे। अमेरिका में ओपीटी योजना भी प्रभावितडिग्री पूरी करने के बाद ओपीटी कार्यक्रम के तहत विदेशी छात्रों को अमेरिका में काम करने की अनुमति मिलती है। वीजा कटौती से ये...
MP में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश….. कई जिलों में सूखे जैसे हालात

MP में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश….. कई जिलों में सूखे जैसे हालात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून सीजन (Monsoon Season) का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन बारिश (Rainfall) का ग्राफ अब भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। प्रदेश में अब तक 16.3 इंच बारिश हुई है, जो औसत से 18 प्रतिशत कम है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है और खेती भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। 49 जिले बारिश के घाटे में, सिर्फ 6 की स्थिति बेहतरप्रदेश के 55 में से 49 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। केवल छह जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है। भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है। बड़े शहरों में भी बारिश का ग्राफ नीचेराजधानी भोपाल में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई ह...
MP: इंदौर में लोगों की जान से खिलवाड़…. नगर निगम ने स्पीड ब्रेकर की जगह लगाए रंबल स्ट्रिप, रोज रहे हादसे

MP: इंदौर में लोगों की जान से खिलवाड़…. नगर निगम ने स्पीड ब्रेकर की जगह लगाए रंबल स्ट्रिप, रोज रहे हादसे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जा रहे फोर लेयर रंबल स्ट्रिप (Four-layer rumble strip) वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बन रहे हैं। स्पीड ब्रेकर (Speed ​​breaker) के स्थान पर लगाई जाने वाली यह प्लास्टिक व रबर की रंबल स्ट्रिप लगने के कुछ ही दिनों बाद टूट रही हैं। शहर में अधिकांश स्थानों पर जहां इन्हें स्थापित किया गया था, वहां से ये स्ट्रिप पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। इन स्ट्रिप को मजबूत पकड़ देने के लिए लोहे की कीलों से सड़क पर ठोका गया था। अब स्ट्रिप के टूटने और उखड़ने के बाद सड़क पर उभरी हुई नुकीली कीलें राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। इन उभरी कीलों के कारण आए दिन वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं। अचानक सामने दिखने वाली कीलों से बचने की कोशिश में वाहन चालक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।...
FCRA बिल पर घिरी सरकार… परिसीमन विधेयक की राह में खतरा बनेगी सहयोगी दलों की नाराजगी!

FCRA बिल पर घिरी सरकार… परिसीमन विधेयक की राह में खतरा बनेगी सहयोगी दलों की नाराजगी!

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मौजूदा सत्र में केंद्र सरकार के सामने एक नई राजनीतिक चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है। चर्चा इस बात को लेकर तेज है कि क्या भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार विदेशी अंशदान विनियमन कानून (FCRA) में संशोधन से जुड़े विधेयक को इसी सप्ताह सदन में पेश करेगी या फिर इसे आगे के लिए टाल दिया जाएगा। इसके पीछे एक बड़ा राजनीतिक समीकरण बताया जा रहा है, जिसका सीधा संबंध प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Proposed Delimitation Bill) से जुड़ा हुआ है। FCRA संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को संसद में साधारण बहुमत की जरूरत होगी, लेकिन परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए व्यापक समर्थन जुटाना आवश्यक होगा। यही वजह है कि दोनों विधेयकों को लेकर सरकार की रणनीति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अपने महत्वाकांक...
MP: CM मोहन यादव ने स्कूल की बेटियों से की दिल खोलकर की बात… सुनाए मजेदार किस्से

MP: CM मोहन यादव ने स्कूल की बेटियों से की दिल खोलकर की बात… सुनाए मजेदार किस्से

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने भोपाल स्थित 'कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय (Kamala Nehru Sandipani Government Girls' School)' में छात्राओं से दिल खोलकर बात की. मंच पर स्कूल की बेटियां ही मुख्यमंत्री के साथ बैठी थीं और सभागार में मौजूद छात्राओं ने उनसे एक से बढ़कर एक दिलचस्प और तीखे सवाल पूछे. संवाद के दौरान सीएम मोहन यादव ने अपने जीवन का एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने जीवन में संतुलन यानी बैलेंस अनुशासन और बोलने का तरीका सीखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने उज्जैन से विधायक रहने के दौरान का एक वाकया सुनाते हुए कहा, ''मैं उज्जैन से विधायक था. आष्टा (सीहोर) के पास हमारी गाड़ी आगे बढ़ रही थी कि तभी एक स्कूली बेटी ने आवाज देकर गाड़ी रुकवाई. उसने कहा कि रास्ते में एक व्यक्ति घायल पड़ा है, उसे तुरंत अस्पता...