Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

MP: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल….. बोले- क्या ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?

MP: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल….. बोले- क्या ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की रीवा (Rewa) लोकसभा सीट से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा (MP Janardan Mishra) एक बार फिर अपने विवादित बयानों (Controversial Statement) को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. रीवा एयरपोर्ट पर कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के शुभारंभ के दौरान आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने इथेनॉल मिश्रण और शुद्ध पेट्रोल की मांग करने वालों पर मंच से ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता से 72 सीटर विमान रीवा पहुंचा और यहां से भोपाल के लिए रवाना हुआ. इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की दूरदर्शी सोच और बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की। अपने संबोधन में सांसद ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की सरकारी नीति का जोर...
MP: श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का हुआ दूल्हा रूप में श्रृंगार… उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब

MP: श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का हुआ दूल्हा रूप में श्रृंगार… उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। विश्व का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर (Jyotirlinga Shri Mahakaleshwar) ज्योतिर्लिंग श्रावण (Shravan) मास के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। तड़के भस्म आरती (Bhasma Aarti) के दर्शन के लिए रात 1 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दूल्हा स्वरूप में विशेष श्रृंगार (Special Adornment Groom) किया गया, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार और प्रदोष पर्व के विशेष संयोग पर भगवान महाकाल को केवल फलाहार का भोग अर्पित किया गया। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान भी भक्तों के साथ उपवास रखते हैं। देर शाम नगर भ्रमण से मंदिर लौटने के बाद उन्हें संपूर्ण भोग लगाया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोम...
US: नॉन-इमिग्रेंट वीजा वालों को नौकरी जाते ही छोड़ना पड़ेगा अमेरिका… 60 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता खत्म!

US: नॉन-इमिग्रेंट वीजा वालों को नौकरी जाते ही छोड़ना पड़ेगा अमेरिका… 60 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता खत्म!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। अमेरिका (America) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिससे नॉन-इमिग्रेंट वीजा (Non-Immigrant Visa) पर काम करने वाले कुछ विदेशी कर्मचारियों (Foreign Employees) को नौकरी छूटने के बाद मिलने वाला 60 दिन का ग्रेस पीरियड (छूट का समय) खत्म हो सकता है. अगर यह बदलाव लागू होता है, तो प्रभावित कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने के लिए समय मिलने के बजाय तुरंत देश छोड़ना पड़ सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के इस प्रस्ताव की समीक्षा अभी फेडरल ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट कर रहा है. प्रस्ताव के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं है। अभी नियम ये है कि अगर कर्मचारी की नौकरी उनके रहने की अनुमति खत्म होने से पहले ही छूट जाती है तो कुछ मुख्य नॉन-इमिग्रेंट और उनके आश्रितों को अमेरिका में रहने का 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है. यह नियम 2017 में इसलिए बनाया गया था ताकि विदेशी कर्मचारियों और...
US: डेमोक्रेट्स ने बनाया ट्रंप को घेरने का नया प्लान… महाभियोग के बजाय उनसे जुड़ी कंपनियों की करेंगे जांच

US: डेमोक्रेट्स ने बनाया ट्रंप को घेरने का नया प्लान… महाभियोग के बजाय उनसे जुड़ी कंपनियों की करेंगे जांच

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिकी संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) (US Congress -House of Representatives) में दोबारा अपनी सरकार बनाने की उम्मीद में जुटी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने बड़ा प्लान बनाया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले चुनाव में डेमोक्रेट्स को जीत मिलती है, तो वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग नहीं चलाएंगे. इसके बजाय, वो ट्रंप सरकार, उनकी कंपनियों और उनके बिजनेस पार्टनर्स की जांच करेंगे। सीनियर डेमोक्रेटिक नेताओं और समिति सलाहकारों ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके तहत, ट्रंप के पॉलिटिकल और कमर्शियल दायरे से जुड़ी संस्थाओं से रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सुनवाई, समन और दस्तावेजों की मांग जैसे विधायी अधिकारों का खुलकर इस्तेमाल किया जाएगा। डेमोक्रेट्स का मानना है कि सीधे व्हाइट हाउस से टकराने के बजाय उससे जुड़ी प्राइवेट कंपनियों और वित्तीय सलाहकारो...
यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP…. CM योगी ने दिल्ली में PM मोदी और नितिन नवीन से की मुलाकात

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP…. CM योगी ने दिल्ली में PM मोदी और नितिन नवीन से की मुलाकात

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के हालिया दिल्ली दौरे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम योगी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इन मुलाकातों के बाद से राज्य की राजनीति और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मुद्दों और केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. दिल्ली के राजनीतिक हलकों में इस लंबी मुलाकात को बेहद अहम म...
राम मंदिर प्रबंधन में अब भी सक्रिय हैं चंपत राय….. पद छोड़ने के बाद भी अयोध्या में ही डटे

राम मंदिर प्रबंधन में अब भी सक्रिय हैं चंपत राय….. पद छोड़ने के बाद भी अयोध्या में ही डटे

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन चंपत राय (Champat Rai) अब भी अयोध्या (Ayodhya) में ही हैं। पद पर नहीं होने के बावजूद मंदिर प्रबंधन से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। ट्रस्ट के कई सदस्य अब भी उनसे मुलाकात कर राय-मशवरा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी लगातार चंपत राय के संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन के कई मामलों में कृष्ण मोहन चंपत राय से सलाह लेते हैं। उनकी सलाह के आधार पर ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से चंपत राय की मौजूदा भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हां ये जरूर है कि वह मंदिर नहीं गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने भी चंपत राय से म...
अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज से गुजरे 30 जहाज…. 53 वाणिज्यिक जहाजों के बदले गए रूट

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज से गुजरे 30 जहाज…. 53 वाणिज्यिक जहाजों के बदले गए रूट

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम (American Central Command - CENTCOM) ने शनिवार को कहा कि ईरान (Iran) के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकेबंदी (American Blockade) के तहत 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया है। कमांड के मुताबिक, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। वहीं, 30 से ज्यादा जहाजों को मानवीय सहायता के लिए नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला। इसके अलावा दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। कमांड ने कहा कि मानवीय सहायता ले जा रहे 30 से अधिक जहाजों को नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई है। सेंटकॉम ने इस दौरान यूएसएस अब्राहम लिंकन पर तैनात एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट विमानों की भी जानकारी साझा की। अमेरिकी नौसै...
MP: इंदौर में ढाबे पर अवैध शराब बेचते पकड़ाए राजा रघुवंशी के दोनों भाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

MP: इंदौर में ढाबे पर अवैध शराब बेचते पकड़ाए राजा रघुवंशी के दोनों भाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) की राऊ थाना पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे (Raja Bhoj Dhaba) पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसते हुए दो संचालकों सहित कुल 6 लोगों को पकड़ा. कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शिलांग में हुए हनीमून मर्डर मिस्ट्री में मारे गए चर्चित मृतक राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के भाई हैं. मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने ढाबे पर शराब पिलाने की गतिविधियों को लेकर जांच शुरू कर दी है। राऊ क्षेत्र की ACP निधि सक्सेना के मुताबिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान केट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर ग्राहकों को बिना अनुमति शराब उपलब्ध कराई जा रही थी. इस मामले में ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी और उसके भाई विपिन रघुवंशी सहित चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिन...
CM मोहन यादव आज मध्य प्रदेश में 4 नई सीधी हवाई सेवाओं की करेंगे शुरुआत

CM मोहन यादव आज मध्य प्रदेश में 4 नई सीधी हवाई सेवाओं की करेंगे शुरुआत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को चार नई सीधी उड़ान सेवाओं (Four New Direct Flight Services) की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) पर आयोजित कार्यक्रम में इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नई उड़ानों के शुरू होने से प्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा। नई सेवाओं में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूट पर उड़ानों का संचालन एलायंस एयर की ओर से किया जाएगा। मध्य प्रदेश सिविल एविएशन पॉलिसी के तहत राज्य सरकार प्रत्येक राउंड ट्रिप पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराएगी। आठ हवाई मार्गों को मिली मंजूरीराज्य की विमानन नीति के तहत अब तक आठ ह...
अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू, फैशन और सौंदर्य उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट

अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू, फैशन और सौंदर्य उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट

आर्थिक
बेंगलुरु। अमेजन इंडिया की ग्रेट फ्रीडम सेल 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। बिक्री के दौरान ग्राहकों को फैशन, सौंदर्य, आभूषण, जूते, घड़ियों और यात्रा से जुड़े उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक सेल में 1,500 से अधिक फैशन और सौंदर्य ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं। सेल में प्यूमा, नाइकी, जूक, फॉसिल, जीवा, सेटाफिल, पिलग्रिम, सफारी और डायसन समेत कई प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। ग्राहकों के लिए कपड़ों और फुटवियर से लेकर घड़ियों, आभूषण, सौंदर्य एवं ग्रूमिंग उत्पाद तथा यात्रा संबंधी सामान पर अलग-अलग ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं। प्राइम सदस्यों को 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत का लाभ मिलने की बात कही गई है। कंपनी ने खरीदारी को आसान बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। इनमें ‘रूफस’ शामिल है, जिसके माध्यम से ग्राहक सामान्य भाषा में अपनी जरूरत बताकर ...