MP: भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के हॉस्टल में रात के अंधेरे में पथराव… स्टूडेंट्स दहशत में
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के पिपलानी थाना क्षेत्र (Piplani Police Station area) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी. पटेल नगर स्थित एक हॉस्टल पर देर रात करीब आठ युवकों ने पथराव कर दिया. घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हॉस्टल (Hostel) की ओर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना को लेकर दो हॉस्टल संचालकों के बीच कारोबारी रंजिश के आरोप भी सामने आ गए हैं।
घटना भोपाल के पटेल नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल की है. हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी और शिवम सिंह का आरोप है कि देर रात करीब आठ युवक उनके हॉस्टल के बाहर पहुंचे और अचानक पथराव शुरू कर दिया. पत्थरबाजी हुई तो हॉस्टल में रह रहे छात्र घबरा गए. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
हॉस्टल संचालक...









