Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

J&K: SOG जवानों से सर्विस राइफल छीनने का प्रयास… फायरिंग में 1 की मौत, 3 घायल

J&K: SOG जवानों से सर्विस राइफल छीनने का प्रयास… फायरिंग में 1 की मौत, 3 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
डोडा। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डोडा जिले (Doda district) के भद्रवाह इलाके में एक युवक ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवानों से सर्विस राइफल (Service rifle) छीनने की कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई और तीन एसओजी के जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का घटना से क्या संबंध है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना गुरुवार देर रात को हुई। एसओजी की एक टीम को उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार को जाई-गंडोह सड़क रोड पर घात लगाकर बैठी थी। यह स्थान भद्रवाह शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। लगभग रात 11:30 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर जवानों पर हमला किया और उनकी सर्विस राइफल छीनने का प्र...
सिलेंडरों में बची रहने वाली गैस की बर्बादी रोकने का नया मास्टरप्लान…. हर साल होगी ₹21900 करोड़ की बचत

सिलेंडरों में बची रहने वाली गैस की बर्बादी रोकने का नया मास्टरप्लान…. हर साल होगी ₹21900 करोड़ की बचत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में रोजाना लगभग 40 लाख कमर्शियल सिलेंडरों (40 Lakh Commercial Cylinders) का इस्तेमाल होता है। इनमें से अधिकांश पारंपरिक वाष्प आधारित सिलेंडर (Vapour Of Take) हैं। इन सिलेंडरों की सबसे बड़ी समस्या प्रॉब्लम यह है कि पूरी गैस का इस्तेमाल हो ही नहीं पाता। कुछ न कुछ गैस रह जाती है और लगता है कि सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। इसे ऐसे समझें, प्रत्येक 19 किलोग्राम वाले पारंपरिक सिलेंडर में लगभग 1 किलोग्राम गैस रह जाती है, जो बर्बाद हो जाती है। यानी रोजाना करीब 4,000 टन एलपीजी (LPG) का नुकसान हो जाता है। यह सालाना 1.46 मिलियन टन के बराबर है। अब क्या बदल गया हैभारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (Oil Marketing Companies) अब कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को तरल एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने में जुटी हैं। यह कदम देश में ईंधन की बर्बादी को कम करने और दक्षता बढ़ाने...
दोबारा हुई नीट UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख विद्यार्थी हुए सफल

दोबारा हुई नीट UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख विद्यार्थी हुए सफल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency-NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया. रिजल्ट समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों (Medical colleges) में दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। दरअसल, इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी. री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। .NTA के अनुसार, क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं. छ...
संयुक्त परिवार से एकल परिवार तक : क्या भारत अपनी सांस्कृतिक शक्ति खो रहा है?

संयुक्त परिवार से एकल परिवार तक : क्या भारत अपनी सांस्कृतिक शक्ति खो रहा है?

लेख
कैलाश चन्द्र संयुक्त परिवार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उसमें बच्चे केवल अपने माता-पिता के साथ नहीं, बल्कि भाई-बहनों, चचेरे-ममेरे भाई-बहनों, दादा-दादी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हुए जीवन जीना सीखते हैं। जब तीन-चार बच्चे एक साथ खेलते हैं, साथ बैठकर भोजन करते हैं, अपने खिलौने और वस्तुएँ बाँटते हैं, छोटे-बड़े का ध्यान रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर रूठते-मनाते हैं, तब उनके भीतर बिना किसी औपचारिक शिक्षा के सामाजिक जीवन के संस्कार विकसित होने लगते हैं। वे समझते हैं कि जीवन केवल अपनी इच्छाओं की पूर्ति का नाम नहीं, बल्कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने का भी नाम है। परिवार उन्हें सहयोग, सहिष्णुता, त्याग, धैर्य, अनुशासन, साझेदारी और परस्पर उत्तरदायित्व का व्यावहारिक प्रशिक्षण देता है। इसी वातावरण में परस्पर स्नेह, आत्मीयता, अपनापन और एक-दूसरे का सहारा बनने की भावना स्वाभाविक ...
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश के सुनियोजित नगरीय विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 'अर्बन चैलेंज फंड' योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न महत्वाकांक्षी शहरी विकास परियोजनाओं को केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। नई दिल्ली में आयोजित बैठक में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री कटिकिथला श्रीनिवास तथा अपर सचिव श्रीमती थारा ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण नगरीय विकास एवं आवास विभाग अपर मुख्य सचिव संजय दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त श्री संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह सहित विभाग एवं विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े ...
प्रदेश में “खेत से कारखाने और कारखाने से बाजार” तक विकसित की जा रही है संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में “खेत से कारखाने और कारखाने से बाजार” तक विकसित की जा रही है संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में समर्पित किया है। इस उद्देश्य से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, एमएसएमई, राजस्व, ऊर्जा सहित 16 विभागों को एक साथ लाकर किसानों के समग्र विकास का अभियान प्रारंभ किया गया है और किसानों की आय बढ़ाने के लिये रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने, प्रसंस्करण, विपणन और रोजगार से जोड़ने का व्यापक अभियान है, जो अब पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में आगामी 13 नवम्बर तक अनेक आयोजन होंगे और खेती-किसानी पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क...
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्ट हवाई सेवा इंदौर-आबू धाबी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित इस नियमित उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। अभी यह सेवा सप्ताह में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को) उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा कि इंदौर से आबू धाबी की यह सीधी उड़ान केवल 2 शहरों को ही नहीं, 2 मित्र देशों, दो समृद्ध संस्कृतियों और अनंत संभावनाओं को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा कि यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश के विकास, व्यापार, पर्यटन और वैश्विक निवेश को नई गति प्रदा...
यूक्रेन के हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित

यूक्रेन के हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
मॉस्को/नई दिल्ली। यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित होने के बाद वहां पेट्रोल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच खबर है कि रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों ने भारतीय रिफाइनरों से अतिरिक्त पेट्रोल की आपूर्ति की संभावना तलाशनी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत से पेट्रोल की कम से कम एक खेप रूस के लिए रवाना भी हो चुकी है, जबकि भविष्य में और आपूर्ति की संभावना जताई जा रही है। रिफाइनिंग क्षमता पर हमलों का असर रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के हमलों से रूस की रिफाइनिंग क्षमता का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। इससे घरेलू स्तर पर पेट्रोल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है और ऊर्जा कंपनियां वैकल्पिक स्रोतों से ईंधन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि नए हमले नहीं होते हैं, तब भी रूस की प्रभावित रिफाइनिंग क्षमता का एक बड़...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बरामद की थी अधिक रकम, एसआईटी को बताई कम; मामले को दबाने की थी पूरी कोशिश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बरामद की थी अधिक रकम, एसआईटी को बताई कम; मामले को दबाने की थी पूरी कोशिश

राष्ट्रीय
लखनऊ । राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम करोड़ों में है। एसआईटी व पुलिस की बरामदगी में 80 लाख रुपये ही सामने आए, पर हकीकत में यह रकम ढाई से तीन करोड़ रुपये थी, जिसे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुद बरामद किया था। एसआईटी के सामने एक-तिहाई ही रकम बताई गई, वही बरामद हुई। ऐसा इसलिए किया गया कि अगर बड़ी रकम बरामद दिखाई जाती तो सवाल भी और बड़े उठते। एसआईटी जांच में इसके सबूत सामने आए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।सूत्रों ने बताया, चोरी का खुलासा होते ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों को पकड़ लिया था। इनसे बरामदगी शुरू कर दी गई, जिसका जिक्र एसआईटी ने भी किया है। ढाई से तीन करोड़ रुपये बरामद कर लिए गए। मकसद था कि बची रकम भी बरामद कर मामला दबा दिया जाए। मामला उजागर हुआ तो एक सप्ताह तक पूरा सेटलमेंट किया गया। जब सब पुख्ता हो गया, तब एसआईटी जांच की मांग क...
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे में महिला से 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे में महिला से 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

अपराध, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर की एक महिला से तंत्र-मंत्र के जरिए पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 85 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में दुर्ग पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मुलाकात कुछ समय पहले रायपुर में पवन बधोरिया से हुई थी। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसके परिवार पर संकट है और पति व बेटी की समस्याओं का समाधान विशेष पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान से ही संभव है। इसी बहाने उसने महिला का विश्वास जीत लिया। जांच में सामने आया कि भरोसा कायम होने के बाद आरोपी ने महिला को शेयर मार्केट में निवेश कराने का प्रस्ताव दिया। उसने कम समय में कई गुना मुनाफा दिलाने का दावा किया। परिवार की परेशानियां दूर होने और अधिक लाभ मिलने की...