Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

MP में दो साल तक फिजूलखर्ची पर लगी रोक…. होटलों में नहीं होंगी सरकारी बैठकें.. हवाई यात्राएं भी की सीमित

MP में दो साल तक फिजूलखर्ची पर लगी रोक…. होटलों में नहीं होंगी सरकारी बैठकें.. हवाई यात्राएं भी की सीमित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए सरकारी खर्चों में बड़ी कटौती का फैसला किया है. वित्त विभाग ने सभी विभागों, निगम-मंडलों, विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थाओं के लिए मितव्ययिता संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों के तहत अगले दो वर्षों तक गैर-जरूरी सरकारी खर्चों (Non-Essential Government Expenditures) पर रोक रहेगी और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा. नए आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की विदेश यात्राएं केवल अत्यावश्यक सरकारी कार्यों तक सीमित रहेंगी. देश के भीतर हवाई यात्रा भी आवश्यकता के आधार पर ही की जाएगी और सभी अधिकारी सरकारी खर्च पर केवल इकोनॉमी क्लास में ही सफर कर सकेंगे. होटल में बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम नहींवित्त विभाग ने होटलों और अन्य व्यावसायिक परिसरों में कार्यशालाएं, बैठके...
MP में गजब फर्जीवाड़ा…. भतीजे के कागजात चुराए, अलग-अलग नाम से 3 जिलों में कर रहा डॉक्टर की नौकरी

MP में गजब फर्जीवाड़ा…. भतीजे के कागजात चुराए, अलग-अलग नाम से 3 जिलों में कर रहा डॉक्टर की नौकरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक डॉक्टर (Doctor) के किए गजब के फर्जीवाड़े (Fraud) का खुलासा हुआ है। यह डॉक्टर अलग-अलग नाम, पैन और आधार नंबर के जरिए एक साथ तीन अलग-अलग शहरों खरगोन, शहडोल और श्योपुर में संविदा मेडिकल ऑफिसर (Contract Medical Officer) के रूप में नौकरी कर रहा था। यहां तक कि इसके लिए उसने एक ही मेडिकल काउंसिल पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) नंबर का इस्तेमाल भी किया। इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ जब इसी महीने लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर की पहचान महेश चंद्र शर्मा के रूप में सामने आई। उधर इस कहानी में एक नया ट्विस्ट तब आ गया जब राजस्थान के एक युवक ने बताया कि वह खुद असली महेश चंद्र शर्मा है और आरोपी उसका चाचा है, जो कि राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और डॉक्टर भी नहीं है। युवक ने बताया कि वह मेरे कागजात चुराकर...
MP: पार्टी के रवैए पर भड़के कांग्रेस MLA… बोले- कोई नेता बिना बताए आया तो मुंह काला करके निकालेंगे

MP: पार्टी के रवैए पर भड़के कांग्रेस MLA… बोले- कोई नेता बिना बताए आया तो मुंह काला करके निकालेंगे

पॉलिटिक्स, मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
आगर-मालवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जहां एक तरफ हाल ही में सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के बीच मनमुटाव की बात सामने आई थी। वहीं अब आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक भैरोंसिंह परिहार बापू (MLA Bhairon Singh Parihar 'Bapu') ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नलखेड़ा में हुए पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए पार्टी को लेकर जमकर नाराजगी जताई और भोपाल के कुछ बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक परिहार ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदेश स्तर के नेता दलाली कर रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर संगठन का कोई नेत...
खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा पर लगाया ब्रेक…. भारी बारिश-भूस्खलन का अलर्ट

खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा पर लगाया ब्रेक…. भारी बारिश-भूस्खलन का अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। अगर आप 19 जुलाई को अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर निकलने वाले थे, तो यह खबर आपके लिए है. खराब मौसम (Bad Weather) के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को फिलहाल रोक दिया है. पहलगाम (Pahalgam) और बालटाल (Baltal), दोनों रास्तों से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है. खराब मौसम ने इस बार अमरनाथ यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। प्रशासन ने 19 जुलाई 2026 से यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है. यह रोक यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल पर लागू रहेगी. प्रशासन के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले कुछ समय के लिए खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, फिसलन और भूस्खलन जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए यह फैस...
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 6-4 से हराकर इंग्लैंड ने जीता ब्रॉन्ज… बुकायो साका ने लगाई हैट्रिक

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 6-4 से हराकर इंग्लैंड ने जीता ब्रॉन्ज… बुकायो साका ने लगाई हैट्रिक

खेल
नई दिल्ली, फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में फैंस को इतिहास का सबसे रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला (High-scoring match) देखने को मिला. सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की टीम (England team) ने फ्रांस (France) को एक रोमांच से भरपूर मैच में 6-4 से हराकर वर्ल्ड कप ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 1966 में विश्व विजेता बनने के बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड का यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैच में एक समय इंग्लैंड 4-0 से आगे था, लेकिन दूसरी हाफ में फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के तूफान ने इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी. हालांकि, बुकायो साका की शानदार हैट्रिक और जूड बेलिंगहैम के आखिरी मिनट के जादुई गोल की बदौलत इंग्लैंडने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। मैच की शुरुआत से पहले किसी को भी इतने बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं थी. इंग्लैंड ने अपन...
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खेल
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। लारा ने कहा कि सोबर्स की विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने संदेश में लारा ने लिखा, हमारे सबसे महान खिलाड़ी हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार के हर सदस्य के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें वह ताकत दी, जिसकी उन्हें सबसे अधिक जरूरत थी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस बेहद कठिन समय में उनके परिवार को शांति और संबल मिले। शांतिपूर्वक विश्राम करें, महान खिलाड़ी। आपकी विरासत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में थे सोबर्स सर गारफील्ड सोबर्स ने 1954 से 1974 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 5...
कोहली और गंभीर के बीच किसी ‘ब्रिज’ की जरूरत नहीं : सितांशु कोटक

कोहली और गंभीर के बीच किसी ‘ब्रिज’ की जरूरत नहीं : सितांशु कोटक

खेल
कार्डिफ (यूके)। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच मतभेदों की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों के बीच नियमित बातचीत होती है और उन्हें किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत की चार विकेट से हार के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने स्पष्ट किया कि अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली से उनकी बातचीत केवल बल्लेबाजी से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच संवाद का माध्यम बने हुए हैं, तो कोटक ने कहा, नहीं, विराट और गौतम आज ही शायद 10-12 बार बात कर चुके होंगे। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी ब्रिज की जरूरत है। बल्लेबाजी पर हुई थी चर्चा कोटक ने बताया कि विराट ने खुद बल्लेबाजी से जुड़े कुछ पहलुओं पर उनसे चर्चा की थी। उन्होंने कह...
प्रेग्नेंसी के बावजूद ‘राका’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण

प्रेग्नेंसी के बावजूद ‘राका’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी के बीच भी अपने पेशेवर दायित्वों को प्राथमिकता दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब सात महीने की गर्भवती दीपिका निर्देशक एटली की आगामी फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी और इन दिनों रात की शिफ्ट में कई चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस शारीरिक रूप से बेहद कठिन हैं, लेकिन इसके बावजूद दीपिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सेट पर उनका समर्पण पूरी टीम के लिए प्रेरणा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने गर्भावस्था और काम के बीच संतुलन बनाते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी करने का ल...
पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी

पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं रानी उस वक्त पैपराजी से नाराज नजर आईं, जब उन्हें लगा कि कहीं उनकी बेटी आदिरा की तस्वीरें भी कैमरे में कैद न हो गई हों। रानी ने फोटोग्राफर्स से तुरंत पूछा, बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना? इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखकर तसल्ली की कि आदिरा की कोई तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हुई है। दरअसल, रानी को लेने उनकी बेटी आदिरा एयरपोर्ट पहुंची थीं, लेकिन वह कैमरों से दूर रहीं और उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई। रानी मुखर्जी और उनके पति, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, शुरू से ही अपनी बेटी की निजता को लेकर बेहद सजग रहे हैं। दोनों ने कभी भी आदिरा को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की अपनी नीति नहीं बदली। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रानी के इस रवैये की सराहना की। प्रश...
‘ओएमजी 2’ से अलग होने पर पहली बार बोले-परेश रावल

‘ओएमजी 2’ से अलग होने पर पहली बार बोले-परेश रावल

मनोरंजन
अभिनेता परेश रावल ने पहली बार फिल्म 'ओएमजी 2' से अलग होने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म का मूल विचार उन्होंने निर्देशक अमित राय के साथ मिलकर विकसित किया था, लेकिन बाद में कहानी में बड़े बदलाव कर दिए गए। परेश रावल का दावा है कि जिस मूल कॉन्सेप्ट पर उन्होंने काम किया था, उसके लिए उन्हें कोई श्रेय नहीं मिला, जिससे वे निराश हुए। परेश रावल के अनुसार, फिल्म से अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद पटकथा में व्यापक बदलाव किए गए और कहानी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। उनका कहना है कि जिस वैचारिक आधार पर उन्होंने फिल्म की कल्पना की थी, वह नए बदलावों के बाद खत्म हो गया। इसी कारण उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया और सीक्वल का हिस्सा नहीं बने। परेश रावल के इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में रचनात्मक अधिकारों और क्रेडिट को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि 'ओएमजी' के पह...