तमिलनाडुः TVK में बगावत के सुर… वकीलों की नियुक्ति में घूस के आरोप.. महिला नेत्री पहुंची HC
चेन्नई। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले तमिलनाडु (Tamil Nadu ) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) के सामने अब अपनी ही पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (Party 'Tamilaga Vettri Kazhagam'- TVK) के अंदर से बगावत के सुर उठने लगे हैं। विल्लुपुरम जिले में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में 30 लाख रुपये तक की घूसखोरी का बड़ा आरोप लगाते हुए TVK की ही एक महिला सदस्य ने मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) का दरवाजा खटखटाया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस कथित भर्ती घोटाले में याचिकाकर्ता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, खुद सीएम विजय और उनके कानून विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को भी पक्षकार बनाया गया है।
क्या है पूरा मामला?बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, विल्लुपुरम में प्रैक्टिस...









