Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 12, 2026

मकर संक्रांति 2026: बरमान मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर शुरू

मकर संक्रांति 2026: बरमान मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर शुरू

मध्य प्रदेश, राज्य
सागर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट बरमान (ब्रह्मांड घाट) पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर समूचे बुंदेलखंड में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर सागर संभाग के विभिन्न जिलों, तहसीलों और गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु 'बुढ़की स्नान' के लिए बरमान की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की इसी श्रद्धा को देखते हुए मां नर्मदा सेवा संघ द्वारा गौरझामर में हर साल की तरह इस बार भी विशाल निःशुल्क लंगर और भंडारे का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन इस वर्ष 11 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 जनवरी तक अनवरत चलेगा। मां नर्मदा सेवा संघ के सदस्यों ने बताया कि पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की थकान मिटाने के लिए यहाँ शुद्ध सात्विक भोजन, चाय, नाश्ता और प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक निर्माण कार्यों के कारण इस वर्ष लंगर के स्था...
राफिन्हा के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता

राफिन्हा के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता

खेल
जेद्दा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जेद्दा के किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में रविवार रात खेले गए स्पेनिश सुपर कप 2026 के फाइनल में बार्सिलोना ने रोमांचक मुकाबले में रियल मैड्रिड को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के नायक रहे राफिन्हा, जिन्होंने दो शानदार गोल किए। मैच की शुरुआत में दोनों टीमें संतुलित दिखीं, लेकिन पहले हाफ के अंतिम 10 मिनटों में मुकाबला पूरी तरह रोमांचक हो गया। 36वें मिनट में राफिन्हा ने बॉक्स में घुसकर शानदार लो शॉट से बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। पहले हाफ के स्टॉपेज समय के दूसरे मिनट में रियल मैड्रिड ने वापसी की। विनीसियस जूनियर ने तेजी से दौड़ते हुए बार्सिलोना के दो डिफेंडरों को पीछे छोड़ते हुए स्कोर को 1-1 किया। हालांकि, बार्सिलोना ने दो मिनट बाद फिर से बढ़त हासिल की जब रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने पेनल्टी एरिया में जगह लेकर खूबसूरत चिप शॉट से टीम को 2...
मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में चल रही दो दिवसीय मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज (सोमवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट का शुभारंभ करेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन के अनुसार शुभारंभ स्टार्टअप पिचिंग सेशन फाइनल्स से होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने नवाचार, स्केलेबिलिटी और निवेश संभावनाओं को विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शासन, निवेशक और स्टार्टअप इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्...
नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन में देउवा नेतृत्व वाली केंद्रीय समिति भंग का प्रस्ताव

नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन में देउवा नेतृत्व वाली केंद्रीय समिति भंग का प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाली कांग्रेस का दूसरा विशेष महासम्मेलन वर्तमान में शेर बहादुर देउवा के नेतृत्व वाली केंद्रीय कार्यसमिति को भंग करने का प्रस्ताव रखता है। महाधिवेशन की शुरुआत में काठमांडू के भृकुटीमंडप में पारित कार्यविधि में इसकी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कार्यविधि के अनुसार, 14वें महाधिवेशन में निर्वाचित कार्यसमिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसलिए इसे भंग करके पार्टी के आगामी 15वें महाधिवेशन के पूर्ण होने तक नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया जाएगा। इस कार्यविधि में नई केंद्रीय कार्यसमिति के निर्वाचन की प्रक्रिया तथा विभिन्न समितियों के गठन को भी स्पष्ट किया गया है, जिसमें निर्णयों की समीक्षा और वैधता की औपचारिक स्वीकृति का प्रावधान भी शामिल है। इस कदम के साथ ही नेपाली कांग्रेस ने अपने 15वें महाधिवेशन से पहले नए नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आरं...
शिमला में चिट्टे के साथ धरा पंजाब का युवक

शिमला में चिट्टे के साथ धरा पंजाब का युवक

अपराध
शिमला, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शहर के व्यस्त क्षेत्र ऑकलैंड टनल के पास पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्पेशल सेल के एएसआई पुनीत अपनी टीम के साथ लक्कड़ बाजार से संजौली की ओर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि लक्कड़ बाजार से संजौली की तरफ आ रही एक कार में चिट्टा है। सूचना में कार नंबर डीएल-8सीएएफ-3130 (शेवरलेट) और चालक की पहचान भी बताई गई थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर नाका लगाकर कार को रोका और इसकी तलाशी स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 20.880 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। कार चला रहे युवक की पहचान ...
जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 98 आवेदन हुए प्राप्त

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 98 आवेदन हुए प्राप्त

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, सामाजिक कल्याण, खाद्य, मुआवजा, भूमि विवाद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान करें ताकि आमजनों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जनदर्शन में ग्राम सिवनी के रामनारायण राठौर ने पटवारी अभिलेख दुरुस्त कराने का आवेदन, जबकि ग्राम सिंघुल के मुनेश दास मानिकपुरी ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसी तरह अन्य नागरिकों ने भी विभिन्न समस्याओं के लिए आवेदन प्रस्तुत...
प्रबंधन के उत्पीड़न से त्रस्त शिक्षिका ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, कलेक्ट्रेट में धरने के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों लोग

प्रबंधन के उत्पीड़न से त्रस्त शिक्षिका ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, कलेक्ट्रेट में धरने के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों लोग

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की एक शिक्षिका, निधि शर्मा, ने प्रशासनिक सहायता प्राप्त करने में विफल होने के बाद राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना दिया है। निधि शर्मा ने कहा, "मैं अब जीना नहीं चाहती, मुझे राष्ट्रपति इच्छा मृत्यु दे दें।" उन्हें पिछले तीन वर्षों से विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रबंधक ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है और स्कूल के भीतर तथा रास्तों पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया है। उनकी मांगों के बावजूद प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, जिसके चलते उन्होंने धरना देने का निर्णय लिया। धरने के दौरान, निधि शर्मा ने खून से राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर अपनी शिकायत का संज...
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के ड्रोन मंडराते दिखे

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के ड्रोन मंडराते दिखे

राष्ट्रीय
जम्मू, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के निकट कई अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी। ये ड्रोन पाकिस्तान से आए थे और कुछ मिनटों तक भारतीय क्षेत्र में मंडराने के बाद लौट गए। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने जमीनी स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुबह अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजौरी में नियंत्रण रेखा के निकट नौशेरा सेक्टर में सैनिकों ने शाम लगभग 6ः35 बजे गनिया-कलसियान गांव के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखी और मध्यम तथा हल्की मशीनगनों से फायरिंग की। इसी समय राजौरी जिले के तेरियाथ के खब्बर गांव में एक और ड्रोन देखा गया, जो कलाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आया था। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में चक बाबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7ः15 बजे एक टिमट...
अमेरिका ने कहा- ईरान ने सारी हदें पार की, सैन्य आक्रमण के मजबूत विकल्पों पर विचार

अमेरिका ने कहा- ईरान ने सारी हदें पार की, सैन्य आक्रमण के मजबूत विकल्पों पर विचार

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान ने सारी हदें पार कर दी हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने इस स्थिति को बर्दाश्त करने में कठिनाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ हमले के लिए मजबूत विकल्पों पर विचार कर रही है। ट्रंप ने बताया कि इस्लामिक गणराज्य ने इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है और वे एलन मस्क से स्टारलिंक की उपलब्धता पर बातचीत करेंगे। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि "अमेरिका ईरान को लेकर बेहद मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहा है। वहां का शासन अब सारी हदें पार कर चुका है और फैसला लेने का समय आ गया है।" उन्होंने निर्दोष नागरिकों की हत्या को अस्वीकार्य बताया और ईरान के नेता अली खामेनेई का नाम लिए बिना कहा कि वह हिंसा के माध्यम से शासन करते हैं। ईरान की हरकतों और हमले ...
ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्य अधिकारी से बदसलूकी, मामला दर्ज

ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्य अधिकारी से बदसलूकी, मामला दर्ज

अपराध
शिमला, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र से जुड़ी एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर रास्ता रोकने, अभद्र भाषा में बात करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी सुराड़ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत हैं और यह घटना उनकी ड्यूटी के दौरान घटी। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में विवरण साझा किया कि 11 जनवरी को सुबह 10 बजे के आसपास जब वह गांव टिप्पर (सुराड़) में थी, तब एक व्यक्ति ने जानबूझकर उनका रास्ता रोका। इस व्यक्ति ने ना केवल उन्हें परेशान किया, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी का नाम मेहर सिंह है, जो सुराड़ गांव का निवासी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की ...