Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। अगर हम स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे, तो अपने लक्ष्यों की पूर्ति करने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें, ताकि बीमारियाँ दूर रहें। शुक्ल ने सोमवार को रीवा में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन अपने भीतर की ऊर्जा का उपयोग समाज और देश के हित में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सफलताओं पर अहंकारी नहीं होना और असफलता पर निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि जीवन में कई चुनौतियाँ आती हैं जिनका सामना हमें धैर्यपूर्वक करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने नशा विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नश...
मंदसौरः जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न

मंदसौरः जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह निगवाल समेत जिला अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों और पंचायतों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सभी स्थानों पर देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई और इसका समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया ग...
मप्र: दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

मप्र: दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए जिला स्तर पर स्कीनिंग कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों को चिन्हित कर प्रमाण-पत्र प्रदान करेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर ने सोमवार को बताया कि जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशों के अनुसार, किसी भी दिव्यांग बच्चे को चिन्हांकन और लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसलिए प्रत्येक दिव्यांग बच्चे की पहचान, स्क्रीनिंग और प्रमाणन सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी जिलों में इन शिविरों के आयोजन का निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिया गया है, जो आगामी एक महीने में आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों के आयोजन में विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा का समन्वि...
राजगढ़: स्टेशन तिराहा से 40 लाख रुपये कीमती ट्रक चोरी कर ले गए बदमाश

राजगढ़: स्टेशन तिराहा से 40 लाख रुपये कीमती ट्रक चोरी कर ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन तिराहा के पास रोडलाइंस के सामने से अज्ञात बदमाशों ने सहचालक को बंधक बनाकर एक 16 पहिया ट्रक चुरा लिया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक ताहिर पुत्र वारिश मौहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सहचालक शंकर ने बताया कि रविवार रात ट्रक, जिसका नंबर एमपी जेडवाय 9786 है, रोडलाइंस के पास खड़ा था। देर रात तीन अज्ञात बदमाश एक कार में सवार होकर आए और सहचालक को रस्सी से बांधकर कार में डाल लिया। इसके बाद वे उसे पचोर रोड की तरफ ले गए और ग्राम दूधी के निकट छोड़कर भाग गए। इस बीच, रोडलाइंस के सामने से ट्रक चोरी हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए भोपाल, पचोर, राजगढ़ और गुना रोड के टोलनाका के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें बीनागंज टोल से ट्रक ले जा...
अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई गई। इसे "राष्ट्रीय युवा दिवस" के मौके पर शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत पार्वती राठौर और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में योग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाशवाणी के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार किया गया। आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम", स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, और प्रदेश के मुख...
रायपुर : छत्तीसगढ़ रेरा ने दो भूमि स्वामियों पर लगाया पांच लाख का अर्थदंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ रेरा ने दो भूमि स्वामियों पर लगाया पांच लाख का अर्थदंड

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (छत्तीसगढ़ रेरा) ने सोमवार को रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के उल्लंघन के मामले में रायपुर के दो भूमि स्वामियों, गोवर्धन और रामानुज, पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि दोनों भूमि स्वामी ओम फार्म, लखोली रेलवे स्टेशन के नाम से प्लॉट विकसित कर बिना वैध रेरा पंजीकरण के विज्ञापन, प्रचार-प्रसार और विक्रय का कार्य कर रहे थे। यह गतिविधि अधिनियम की धारा 3 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीकरण कराए बिना उसके प्रचार या विक्रय का आमंत्रण देना प्रतिबंधित है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण किसी भी प्लॉटिंग, विज्ञापन या विक्रय को गंभीर कानूनी अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों में और अधिक कठोर का...
तातापानी महोत्सव : मुख्यमंत्री साय करेंगे 654 करोड़ 42 लाख रुपये के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

तातापानी महोत्सव : मुख्यमंत्री साय करेंगे 654 करोड़ 42 लाख रुपये के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति के पर्व पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव में बलरामपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर वह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जिले में 654 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले कुल 210 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा 330 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 140 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपये की लागत से संबंधित 70 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से सड़क, पुल, पेयजल, ऊर्जा, नगरीय एवं ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को ...
एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में लागू किए गए इस सफल मॉडल ने गांवों की स्वच्छता को नया आयाम दिया है एवं अतिरिक्त आमदनी का एक सशक्त साधन भी प्रस्तुत किया है। ग्राम पंचायतों जैसे सलका, सीरियाखोह, पिपरिया आदि में स्वच्छाग्राहियों द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण का कार्य प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सहयोग एवं सतत निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य शहरी स्तर की ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था विकसित हो चुकी है। अब सप्ताह में दो से तीन बार कचरे का नियमित संग्रहण किया जा रहा है, जिससे चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सुधार आया है। लोगों में स्वच्छता...
राष्ट्रीय युवा दिवस बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देकर जिम्मेदार नागरिक बनाने का अवसर: उदय प्रताप सिंह

राष्ट्रीय युवा दिवस बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देकर जिम्मेदार नागरिक बनाने का अवसर: उदय प्रताप सिंह

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के राव रुक्मणीदेवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग किया। उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद के रिकॉर्डेड संदेश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रेडियो के माध्यम से प्रसारित संदेश का भी श्रवण किया। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने महापुरुषों के विचारों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उनमें आत्मविश्वास, चरित्र विकास और राष्ट्रप्रेम की भावना उत्पन्न हो सके। राष्ट्रीय युवा द...
युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को गति देने के लिए राज्य सरकार सहयोग करने को सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को गति देने के लिए राज्य सरकार सहयोग करने को सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित दो दिवसीय मप्र स्टार्ट शिखर सम्मेलन 2026 में उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की स्टार्ट-अप नीति सभी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में सभी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के युवा अपने नवाचार और पहलों के माध्यम से न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी उपस्थित थे। उद्यमियों ने अपने स्टार्ट-अप के बारे में मुख्यमंत्री को ...