Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

मंदसौरः जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न

मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह निगवाल समेत जिला अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों और पंचायतों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सभी स्थानों पर देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई और इसका समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।

कलेक्टर अदिती गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य नमस्कार तन और मन को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसे सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार समाज को ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। हर नागरिक का शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ होना आवश्यक है। योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है और अनेक बीमारियों से मुक्ति भी प्राप्त की जा सकती है। सूर्य नमस्कार में योग के सभी आसनों का समावेश होता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *