Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को गति देने के लिए राज्य सरकार सहयोग करने को सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित दो दिवसीय मप्र स्टार्ट शिखर सम्मेलन 2026 में उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की स्टार्ट-अप नीति सभी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में सभी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के युवा अपने नवाचार और पहलों के माध्यम से न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी उपस्थित थे। उद्यमियों ने अपने स्टार्ट-अप के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *