Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सख्त नियम

अनूपपुर: बूचड़खाना ले जाई जा रहीं तीन भैंसें जप्त, दो गिरफ्तार

अनूपपुर: बूचड़खाना ले जाई जा रहीं तीन भैंसें जप्त, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना करनपठार के सरई पुलिस चौकी ने सोमवार को अवैध तरीके से पशुओं के परिवहन के एक मामले में तीन भैंसों को जप्त किया है, जो एक मालवाहक वाहन में बूचड़खाना ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने इस तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। फरार आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी प्रभारी मंगला दुबे के अनुसार, एक मुखबिर की सूचना पर मालवाहक वाहन को रोका गया था, जब एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में 30 वर्षीय कपूर चंद्र यादव और 50 वर्षीय राम कुशल रैदास शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। वाहन की कीमत 6 लाख रुपये ...