Sunday, November 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वडोदरा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में गुजरात का चमकता मुक़ाबला, तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में गुजरात का चमकता मुक़ाबला, तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 के परिणामों में गुजरात ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य के अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा शहरों ने विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। मंत्रालय की जारी सूचना के अनुसार, स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में अहमदाबाद‑साणंद की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेशनल क्लीन सिटी वर्ग में सूरत को दूसरा स्थान मिला और वडोदरा को गुजरात का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। अहमदाबाद‑साणंद की जोड़ी में अहमदाबाद मेंटर सिटी और साणंद मेंटी सिटी के रूप में कार्य कर रही थी। दोनों नगरों ने मिलकर कचरा वर्गीकरण, अपशिष्ट प्रबंधन, पुन: उपयोग हेतु प्रयुक्त जल का बेहतर प्रबंधन तथा स्वच्छता कर्मचारियों के कल्याण जैसे प्रमुख पहलुओं को साकार किया। इस सहयोग के त...
वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

राष्ट्रीय
वडोदरा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद जा रही 'जय खोडियार ट्रैवल्स' की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर न...