Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मेले

आगरमालवा में बच्चों की घुमाने वाली मिनी ट्रेन का चोरी होना

आगरमालवा में बच्चों की घुमाने वाली मिनी ट्रेन का चोरी होना

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी जाकिर खान पिता हाजी उस्मान ने शनिवार को कोतवाली पुलिस थाने में अपनी मिनी झूला ट्रेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जाकिर ने बताया कि जनवरी में गोरिबाग क्षेत्र में आयोजित मेले में बच्चों को घुमाने के लिए उनकी ट्रेन लगाई गई थी। मेले के समाप्त होने के बाद वह ग्वालियर में दूसरे मेले के लिए चले गए थे और अपनी ट्रेन की देखरेख के लिए एक चौकीदार को वहाँ छोड़ दिया था। जाकिर ने कहा कि गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चौकीदार को शराब पिलाई और फिर पूरी मिनी ट्रेन चुरा ले गए। फरियादी ने बताया कि उनकी ट्रेन की अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपए है और यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। जाकिर खान ने थाना प्रभारी शशि उपाध्याय से ट्रेन जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त क...
पुरुलिया खादी मेला: बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक स्वादों का संगम

पुरुलिया खादी मेला: बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक स्वादों का संगम

विशेष समाचार
पुरुलिया, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड के तत्वावधान में पुरुलिया शहर के जीईएल चर्च मैदान में आयोजित 'जिला खादी मेला' इन दिनों स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में राज्य के विभिन्न कोनों से आए खादी वस्त्र, दुर्लभ हस्तशिल्प और पारंपरिक पीठे-पुलियों (बंगाली मिठाइयां) की महक ने पूरे परिसर को उत्सव के माहौल में सराबोर कर दिया है। मेले में इस वर्ष पंजाबी कुर्ते, जवाहर कोट से लेकर स्वर्णलता और पशमीना जैसी उत्कृष्ट साड़ियों की विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। यहां न केवल वस्त्र, बल्कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी का बेंत फर्नीचर, कूचबिहार की प्रसिद्ध शीतलपाटी और मेदिनीपुर के पारंपरिक पटचित्र भी उपलब्ध हैं। मोहनीगंज का प्रसिद्ध तुलाईपांजी चावल और सुंदरबन का शुद्ध शहद भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मेले ...
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। आज देशभर के पवित्र सरोवरों, कुओं और नदियों में डुबकी लगाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के धार्मिक स्थानों में भी लोग मकर संक्रांति की पूजा करने से पूर्व स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह व्हाट्स ऐप पर संदेश लिखा, '' सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्य देव सबका कल्याण करें।'' मकर संक्रांति पर चित्रकूट के भरतकूप पर पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है। चित्रकूट के रामघाट पर स्नानार्थियों की भीड़ सुबह से जुटी है। भरतकूप पर पांच तीर्थों के पवित्र जल से स्नान की ...
मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग

मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग

विशेष समाचार
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में घने जंगलों और ऊँची-नीची पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्ध बाबा धाम अब सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि श्रद्धा, इतिहास, और विकास की जीवंत कहानी बन चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर यह स्थान श्रद्धालुओं से भर जाता है और पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास में डूब जाता है। कुछ वर्ष पहले तक यह प्राचीन शिव मंदिर समय की चुनौतियों का सामना कर रहा था, वहीं आज यह केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाए गए भव्य मंदिर के रूप में श्रद्धालुओं का आकर्षण बन चुका है। रात्रि में जब यह मंदिर रोशनी से जगमगाता है, तो मानो पर्वत पर दिव्यता की छा जाती है। स्थानीय पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी और इतिहासकार डॉ. विनोद पांडेय के अनुसार, सिद्ध बाबा धाम की आस्था की जड़ें वर्ष 1928 से जुड़ी हुई हैं। उस समय कारीमाटी क्षेत्र मे...