Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

आगरमालवा में बच्चों की घुमाने वाली मिनी ट्रेन का चोरी होना

आगरमालवा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी जाकिर खान पिता हाजी उस्मान ने शनिवार को कोतवाली पुलिस थाने में अपनी मिनी झूला ट्रेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

जाकिर ने बताया कि जनवरी में गोरिबाग क्षेत्र में आयोजित मेले में बच्चों को घुमाने के लिए उनकी ट्रेन लगाई गई थी। मेले के समाप्त होने के बाद वह ग्वालियर में दूसरे मेले के लिए चले गए थे और अपनी ट्रेन की देखरेख के लिए एक चौकीदार को वहाँ छोड़ दिया था। जाकिर ने कहा कि गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चौकीदार को शराब पिलाई और फिर पूरी मिनी ट्रेन चुरा ले गए।

फरियादी ने बताया कि उनकी ट्रेन की अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपए है और यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। जाकिर खान ने थाना प्रभारी शशि उपाध्याय से ट्रेन जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *