मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा की
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद के समापन संबंधी कार्रवाई, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी कर धान उठाव एवं चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने चावल उत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वन पट्टाधारी वर्ग के अपात्र किसानों के सत्यापन, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में वृद्धि हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। आईटी क्षेत्र में आधार अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीकाकरण कवरेज तथा आभा आईडी सेचुरेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
इसके अलाव...
