शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा गया बैंक कर्मचारी
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे की तस्करी से जुड़े एक मामले में एक बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस गश्त के दौरान इंजन घर के पास पहुंची और एक कार से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे का जाल अब समाज के पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा वर्ग तक फैलता जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की शाम थाना संजौली की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि इंजन घर की कार पार्किंग में एक बैंक कर्मचारी चिट्टा बेचने की गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार नंबर एचपी-63डी-5700 (ह्यूंडई आई-20) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 4.270 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान विक्रम सिंह ठाकुर (...
