Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बुजुर्ग

राजगढ़: बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच शुरु

राजगढ़: बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच शुरु

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भोजपुर थाना क्षेत्र के पपडेल चैकी अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में बिना मुंडेर के कुएं में सोमवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। बताया गया है कि वह सोमवार की शाम खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ग्राम गोपालपुरा निवासी प्रभूलाल लोधा का शव सोमवार सुबह पड़ोसी देवचंद लोधा के खेत में बने कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया। रविवार रात 9 बजे भोजन करने के बाद प्रभूलाल लोधा खेत में फसल की सिंचाई के लिए गए थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजनों ने कुएं में उन...
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

राष्ट्रीय
इंदौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां एक और बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। मृतक का नाम भगवानदास (64 वर्ष) है, जिन्हें खराब तबियत के चलते 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभ में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बॉम्बे अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर ने जानकारी दी कि भगवानदास को लाते समय कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें सीपीआर देकर वेंटिलेटर पर रखा गया था। भगवानदास को गैंग्रीन और मल्टी ऑर्गन्स फेल्यूअर जैसी समस्याएं थीं। इंदौर में इस घटना के बाद मृतकों की संख्या 23 तक बढ़ गई है। मृतकों में विभिन्न आ...